आगरालीक्स…आगरा की महिलाओं ने जिला जेल में लगवाया आरओ. बंदियों से मिलने आने वाले लोगों को मिलेगा शीतल जल…
जिला कारागार, आगरा में निरूद्ध बंदियों से मुलाकात करने हेतु आने वाले उनके परिजनों / सम्बन्धियों को गर्मी के मौसम में आर0ओ0 का स्वच्छ शीतल जल उपलब्ध कराये जाने के दृष्टिगत कल्याणकारी महिला समिति, आगरा की अध्यक्षा, शोभा जैन एवं उनकी टीम के सदस्यों रीता बंसल, सविता पालीवाल, अनीता शर्मा, संगम सिंघल, ममता गर्ग, नीति अग्रवाल, लवली कथूरिया, रीता मांगलिक एवं मधु झा द्वारा दिनांक 30 अप्रैल, 2024 को एक नग वाटर कूलर दान स्वरूप भेंट किया गया।
कारागार प्रशासन द्वारा संस्था की पदाधिकारियों का विशेष आभार प्रकट करते हुए आशा व्यक्त की गयी, कि भविष्य में भी संस्था का सहयोग बंदियों के कल्याणार्थ मिलता रहेगा। इस अवसर पर अधोहस्ताक्षरी के साथ नागेश सिंह, जेलर, सुनील कुमार सिंह, उप जेलर, अंजनी कुमार, उप जेलर, नवीन कुमार यादव, उप जेलर एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।