आगरालीक्स…आगरा से सांसद रहे राजबब्बर इस सीट से लड़ेंगे इस बार चुनाव. कांग्रेस ने घोषित किया इन्हें उम्मीदवार
आगरा से सांसद रहे राजबब्बर को कांग्रेस ने गुरुग्राम से पाटी प्रत्याशी घोषित किया है. राजबब्बर इससे पहले यूपी में फतेहपुर सीकरी सीट से प्रत्याशी बनने जा रहे थे लेकिन किसी कारणवश इन्होंने यहां से अपना नाम पार्टी को नहीं दिया. फतेहपुर सीकरी सीट से कांग्रेस ने गठबंधन प्रत्याशी के रूप में रामनाथ सिकरवार को अपना प्रत्याशी बनाया है.
आज घोषित की गई लिस्ट में राजबब्बर को हरियाणा की गुरुग्राम सीट से पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है.
