आगरालीक्स…. आगरा में एक अपार्टमेंट के फ्लैट में रात में युवक अपनी गर्ल फ्रेंड को साथ ले आया, उसका पार्टनर आ गया। आपत्तिजनक हालत में देख जमकर लात घूंसे चले। ( Agra News : Room Partner caught Man with girl friend in Flat) ( सांकेतिक फोटो)
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में दो युवकों ने किराए पर फ्लैट लिया था। सोमवार को एक युवक शहर से बाहर गया था, उसके साथ रह रहे युवक के दोस्त ने रात में फ्लैट में रुकने के लिए कहा, उसे फ्लैट की चाबी दे दी।
गर्ल फ्रेंड के साथ पार्टनर के दोस्त को पकड़ा
युवक का दोस्त अपनी गर्ल फ्रेंड को फ्लैट में ले आया, रात में दूसरा युवक जो शहर से बाहर गया था वह भी पहुंच गया। फ्लैट में अनजान युवक को गर्ल फ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में देख विरोध किया, दोनों युवकों के बीच मारपीट हो गई।
मुकदमा कराया गया दर्ज
मारपीट में एक युवक की आंख में चोट आई है, उसने दूसरे युवक के खिलाफ थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराया है।