आगरालीक्स…आगरा—ग्वालियर हाइवे पर कैंटर चालक को आई नींद की झपकी, कैंटर डिवाइडर को क्रॉस कर सामने से आ रहे कंटेनर से टकराया. कंटेनर चालक की मौत. दो घायल
आगरा के ग्वालियर हाइवे पर सैंया थाना क्षेत्र में रविवार को एक एक्सीडेंट में एक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हुए हैं. कैंटर चालक को अचानक नींद से झपकी आ गई जिसके कारण कैंटर अनियंत्रित होकर डिवइडर को पार कर सामने से आ रहे कैंटर से जा टकराया. कंटेनर चालक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई जकि कैंटर चालक और उसके साथ बैठा क व्यक्ति घायल हुए हैं. पुलिस ने दोनों को एसएन रेफर किया है. घटना रविवार सुबह 6 बजे की है. धौलपुर की ओर से कैंटर आगरा की ओर आ रहा था. सैंया पहुंचने पर चालक को नींद की झपकी लग गई. इसके कारण उससे कैंटर अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर को पार कर आगरा की ओर से आ रहे कंटेनर से जा टकराया. हादसे में कंटेनर चालक लाखन पुत्र बलराम निवासी देवरी हेनोना मध्य प्रदेश की मौत हो गई जबकि कैंटर चालक रूप सिंह निवासी शारदा नगर चुंगी थाना यमुना पार आगरा, दिनेश निवाीस गांव भट्टा झांसी गंभीर रूप से घायल हुए हैं.