Monday , 24 February 2025
Home बिगलीक्स Agra News : Route diversion for Durga Pooja & Visarjan in Agra #Agra
बिगलीक्स

Agra News : Route diversion for Durga Pooja & Visarjan in Agra #Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में आज से रूट डायवर्जन, यमुना किनारा रोड की तरफ ना जाऐं, तीन दिन यमुना किनारा रोड पर वाहनों के लिए मार्ग परिवर्तित रहेगा। त्योहार पर भीड़ को देखते हुए एमजी रोड पर सड़क पर वाहन खड़े करने पर रोक। ( Agra News : Route diversion for Durga Pooja & Visarjan in Agra )
आगरा में 11 और 12 अक्टूबर को दुर्गा विसर्जन और उसके बाद 12 अक्टूबर को दशहरा पर यमुना किनारा रोड पर भीड़ उमड़ेगी। इसे देखते हुए मार्क परिवर्तित किया गया है।


इस तरह रहेगा मार्ग परिवर्तन
वाटर वर्क्स चौराहे से यमुना किनारे होते हुए श्मशान घाट चौराहे तक सभी प्रकार के भारी वाहन व हल्के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
यमुना एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहन जिनको फतेहाबाद रोड, ताजमहल, ग्वालियर जाना है, वह सभी वाहन इनर रिंग रोड से होते हुए फतेहाबाद रोड, ताजमहल, ग्वालियर के लिये जाएंगे।
एत्माददुद्दौला की ओर से आंबेडकर पुल होकर कोई भी व्यवसायिक वाहन बेलनगंज या यमुना किनारे की ओर नहीं आ सकेगा।
बेलनगंज, एसीपी छत्ता कार्यालय से यमुना किनारे सडक पर कोई भी व्यवसायिक छोटा-बड़ा वाहन नहीं जाएगा।
बेलनगंज चौराहे से सभी प्रकार के व्यवसायिक वाहनों का आवागमन बेलनगंज चौराहे से एसीपी छत्ता कार्यालय कट के मध्य प्रतिबंधित रहेगा। यह सभी वाहन दरेसी मार्ग से होकर जाएंगे।


बिजली घर चौराहे से कोई भी रोडवेज या टूरिस्ट तथा व्यवसायिक वाहन आगरा फोर्ट से हाथीघाट की तरफ नहीं जाएगा।
विक्टोरिया पार्क से कोई भी बड़ा वाहन बस, ट्रैक्टर, मेटाडोर आदि यमुना किनारे नहीं जाएंगे।

यमुना किनारे सड़क पर हाथीघाट पर दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के समय सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
हाथीघाट रेलवे पुल पर फोर्ट की तरफ बैरियर लगाकर प्रतिमाओं को लाने वाले वाहनों को ही प्रवेश दिया जायेगा। शेष वाहनों को श्मशान घाट की तरफ परिवर्तित मार्ग पर भेजा जाएगा।
स्ट्रेची ब्रिज रेलवे पुल एत्मादद्दौला की तरफ से वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
यमुना किनारे से डायवर्ट किए गए परिवहन विभाग की बसें आदि वाहन एमजी रोड, इनररिंग रोड से आ जा सकेंगे। भारी वाहन व हल्के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
प्रतिबंधित क्षेत्र में आने वाले वाहनों का प्रवेश पूर्णतया कार्यक्रम समाप्ति तक प्रतिबंधित रहेगा

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : Blood donors honored in SNMC, Agra #Agra

आगरालीक्स… Agra News : आगरा में रक्तदान कर मरीजों की जान बचाने...

बिगलीक्स

Agra News : Taj Express cancel till 5th March 2025#Agra

आगरालीक्स… Agra News : आगरा से दिल्ली ताजएक्सप्रेस पांच मार्च तक रद,...

बिगलीक्स

UP Board Exam Agra : Highschool Hindi & Intermediate Military Science exam today#Agra

आगरालीक्स….Agra News : आगरा में आज से यूपी बोर्ड की परीक्षा, पहली...

बिगलीक्स

Agra News : High Blood pressure dangerous#Agra

आगरालीक्स ..Agra News : .आपका ब्लड प्रेशर 140-90 से ज्यादा है और...

error: Content is protected !!