आगरालीक्स …Agra News: आगरा के व्यापारी जीजा साले स्कॉर्पियो से हाथरस के कारोबारी को किडनैप कर ले आए, तीन अरेस्ट, जानें पूरा मामला। ( Agra News: Three arrested for kidnap Businessman from Hathras#Agra )
ए
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के सींगना के रहने वाले उमेश सिंह और उनके साले सोनवरी का सर्फ और साबुन का काम है। उन्होंने हाथरस के रहने वाले डेली नीडस के सामन की दुकानों पर सप्लाई करने रवि कुलश्रेष्ठ को 55 हजार रुपये का माल दिया था, भुगतान के लिए जो चेक दिया वह वाउंस हो गया।
स्कॉर्पियो से किडनैप कर ले गए
बुधवार को रवि कुलश्रेष्ठ अपनी बाइक से जा रहे थे, इंडस्ट्रियल एरिया में स्कॉर्पियो से उमेश अपने साथियों के साथ आए और रवि को उठा कर ले गए। इससे रवि के किडनैप होने की सूचना फैल गई। परिजनों ने किडनैप का मुकदमा दर्ज कराया। इसके साथ ही पुलिस तलाश में जुट गई। लोकेशन सिकंदरा में मिलने पर आगरा की थाना सिकंदरा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सींगना से उमेश, सोनवीर के साथ ही बरेली के रहने वाले अंकित को अरेस्ट कर लिया और हाथरस पुलिस को सौंप लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया हे कि रवि पर कई और लोगों के भी रुपये हैं।