आगरालीक्स ….आगरा से कुछ किलोमीटर की दूरी पर अजब प्रेम की गजब कहानी, छात्रा से प्यार होने पर शिक्षक ने जेंडर बदलावाया, लड़की से लड़का बनी और शादी कर ली। लड़की से लड़का बनने में तीन साल लगे।
आगरा से कुछ किलोमीटर दूर भरतपुर जिले की डीग तहसील में वीरी सिंह रहते हैं, उनकी चार बेटियां थी, सबसे छोटी बेटी मीरा कुंतल राजकीय माध्यम विद्यालय नगला मोती, डीग में शारीरिक शिक्षक के पद पर तैनात हैं। मीरा पैदा बेटी के रूप में हुई लेकिन हाव भाव लड़के जैसे थे।

इस तरह शुरू हुई प्रेम कहानी
मीरा कुंतल स्कूल में शारीरिक शिक्षक, कबड्डी की कोच थी और इसी स्कूल की 10 वीं की छात्रा कल्पना पढ़ रही थी। मीरा कुंतल ने कल्पना को कबड्डी की तैयारी कराई, कल्पना ने मीरा कुुतल के निर्देशन में कबड्डी में अच्छा प्रदर्शन किया। इसके बाद 11 वीं और 12 वीं में कल्पना कबड्डी में स्टेट लेवल पर खेली, पिछले साल 2021 में कल्पना नेशनल लेवल पर खेल चुकी हैं। अब जनवरी 2023 में इंटरनेशनल प्रो कबड्डी में भाग लेने दुबई जाएंगी।
मीरा से कुंतल बनने में चले तीन साल
मीरा और कल्पना के बीच प्यार हो गया लेकिन मीरा लड़की थी। 2019 में दिल्ली में दिखाया, यहां दिसंबर 2019 में जेंडर चेंज करने यानी लड़की से लड़का बनाने के लिए सर्जरी शुरू हुई। 2021 तक पूरी प्रक्रिया चली, मीरा लड़की से लड़का बन गई और नाम भी बदल लिया अब मीरा का नाम आरव है। आरव बनने के बाद उसकी तीन बहनों ने राखी बांधना भी शुरू कर दिया।
चार नवंबर को की शादी
मीरा से आरव बनने के बाद कल्पना से शादी का प्रस्ताव रखा। दोनों के परिजन तैयार हो गए, इसी चार नवंबर को शादी कर दी गई। दोनों के परिवार वाले खुश हैं।
दोनों अच्छे खिलाड़ी
कल्पना कबड्डी की प्लेयर हैं तो आरव नेशनल लेवल पर क्रिकेट और हॉकी में चार बार खेल चुके हैं। आरव कबड्डी और वालीबॉल के कोच हैं।