आगरालीक्स…Agra News: आगरा आ रही ईको स्पोर्टस कार से 50 लाख रुपये कैश बरामद, आयकर विभाग और पुलिस जांच में जुटी। ( Agra News: Rs 50 Lakh cash found in car coming from Aligarh to Agra#Agra )
मंगलवार ओ आगरा अलीगढ़ हाईवे पर सादाबाद के बरौस टोल प्लाजा पर आयकर विभाग की टीम ने अलीगढ़ से आगरा के लिए आ रही ईको स्पोर्टस कार को रोक लिया। कार की चेकिंग की गई, कार में 50 लाख रुपये की नकदी रखी हुई थी। आयकर विभाग को कार से 50 लाख की नकदी की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
कार में रखी नकदी की कराई गई गिनती
आगरा की आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन टीम को अलीगढ़ से ईको स्पोर्टस कार में कैश ले जाने की सूचना मिली थी इसके बाद टीम ने कार्रवाई की। कार में मिले कैश की गिनती कराई गई। कैश आगरा के रहने वालों का बताया जा रहा है, कैश किससे लिया था और इतना कैश किसलिए लेकर आ रहे थे इसकी जांच की जा रही है। कार में ड्राइवर सहित दो लोग थे उनसे पूछताछ की जा रही है।