आगरालीक्स ….आगरा में रेलवे ओवर ब्रिज के लिए 62 करोड़ 12 लाख 41 हजार रुपए स्वीकृत।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आगरा में 01 रेल उपरिगामी सेतु परियोजना के निर्माण हेतु 62 करोड़ 12 लाख 41 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। उ0प्र0 के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने बताया कि नाबार्ड वित्त पोषित आरआईडीएफ योजनान्तर्गत जनपद आगरा में बोदला से बिचपुरी-भरतपुर मार्ग पर ईदगाह-बांदीकुई रेल सेक्शन में रेलवे किमी-10/3-4 के रेल सम्पार संख्या-10ए पर 04 लेन रेल उपरिगामी सेतु के निर्माण कार्य हेतु 62 करोड़ 12 लाख 41 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
पहली किस्त में आठ करोड़ रुपये मिले
चालू वित्तीय वर्ष में इस परियोजना हेतु रू0 08 करोड़ 79 लाख 18 हजार की धनराशि भी उ0प्र0 शासन द्वारा अवमुक्त कर दी गयी है। आरओबी का निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारंभ हो जाएगा। आगरा में बोदला से बिचपुरी-भरतपुर मार्ग पर ईदगाह-बांदीकुई रेल सेक्शन में रेलवे कि0मी0-10/3-4 के रेल सम्पार संख्या-10ए पर 04 लेन रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से लोगों को आवागमन में समस्या नहीं होगी और सफर आसान हो सकेगा।