आगरालीक्स ….आगरा के कैंट स्टेशन, राजा की मंडी, मथुरा सहित रेलवे स्टेशनों पर बेटिकट यात्रियों से रिकॉर्ड जुर्माना वसूला गया। टार्गेट से भी 67 फीसदी अधिक। स्टेशन पर बिना टिकट के न जाएं।

नोर्थ सेंट्रल रेलवे में आगरा डिवीजन ने टिकट चेकिंग के दौरान बिना टिकट यात्रियों से जुर्माना वसूलने में रिकॉर्ड बनाया है। अप्रैल 2022 से मार्च 2023 तक आगरा डिवीजन को 16.35 करोड़ रुपये का लक्ष्य दिया गया था, रेलवे डिवीजन की टीम ने इससे कहीं अधिक जुर्माना वसूला।
27 करोड़ रुपये का वसूला जुर्माना
आगरा रेलवे डिवीजन ने अप्रैल 2022 से मार्च 2023 के बीच रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये बिना टिकट यात्रा करने वालों से वसूला है। यह आगरा डिवीजन का रिकार्ड जुर्माना बताया जा रहा है।