आगरालीक्स…आगरा बैडमिंटन प्रीमियर लीग 12 : आरएसवी टाइगर्स की आध्यंत टाइटंस पर शानदार जीत
आगरा में विजय नगर कॉलोनी स्थित स्पोर्ट्स बज में गुरुवार पहली टाई आरएसवी टाइगर्स और आध्यंत टाइटंस के बीच खेला गया।
पहले मैच 80 + डबल्स में आरएसवी टाइगर्स के नीरज व प्रणव की जोड़ी ने आध्यंत टाइटन्स के यश व राहुल की जोड़ी को 3-0 हराकर अपनी टीम को पहली जीत दिलाई।
दूसरे मैच में मिक्सड डबल्स में आरएसवी टाइगर्स के मोक्ष और संघमित्रा ने आध्यंत टाइटन्स के आयुष और अर्शी की जोड़ी को 3-0 से हराकर अपनी टीम को दूसरी जीत हासिल कराई और 6-0 से टीम को बढ़त दिलाई।
तीसरे मैच में अंडर 17 बॉयज डबल्स में आद्यान टाइटन्स के शुभम व सुमित की जोड़ी ने आरएस टाइगर के शुभम व अंकुर की जोड़ी को 3-0 से हराकर अपनी टीम को पहली जीत दिलाई और स्कोर 3-6 कर दिया।
चौथे मैच मेंस डबल्स में आरएस टाइगर्स के रजत वह आशीष की जोड़ी ने आध्यंत टाइटन्स धैर्य वह आकाश की जोड़ी को 3-0 हराकर अपनी टीम को 9-3 बढ़त दिलाई।
पांचवी टाई 60 प्लस डबल्स डबल्स में के मानवदित्य व विनोद की जोड़ी ने आध्यंत टाइटन्स के निखिल वह अमन की जोड़ी को दो एक से हराकर 12-4 से मैच होने नाम किया
इस अवसर पर महेश नौटियाल (जिला जज) अपर आयुक्त जीएसटी मारुति शरण चौबे, रितु सिंह (डिप्टी कमिश्नर, जीएसटी), आगरा बैडमिंटन संघ के चेयरमैन विनोद सीतलानी, सचिव राहुल पालीवाल, कोषाध्यक्ष आसिफ अली, ऑर्गेनाइजर सचिव संजीव रावत, कन्वेनर निश्चल जैन, सह कोषाध्यक्ष पवन मंगल, मयंक कपूर, नंदी रावत टीम ऑनर मीना तरकर, एच. एस. तरकर, दिनकर खनूजा, संजय कालरा,रवि जैन इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
निर्णायक मंडल में एम पी भल्ला (चीफ रेफरी), संतोष कुमार तिवारी, वर्षा चाहर एवं प्रणव कुमार अंपायर की भूमिका निभा रहे हैं।