आगरालीक्स…दुखद खबर, 92 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन. तबीयत बिगड़ने पर एम्स में कराया गया था भर्ती…आगरालीक्स की ओर से श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है. 92 वर्षीय मनमोहन सिंह ने एम्स में आज रात को अंतिम सांस ली. तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एम्स के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था.
26 सितंबर 1932 को जन्मे मनमोहन सिंह भारत गणराज्य के 13वें प्रधानमंत्री थे. साथ ही वे एक अर्थशास्त्री भी हैं. लोकसभा चुनाव 2009 में मिली जीत के बाद वे जवाहरलाल नेहरू के बाद भारत के पहले ऐसे प्रधानमन्त्री बने, जिनको पाँच वर्षों का कार्यकाल सफलता पूर्वक पूरा करने के बाद लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिला था. इन्हें 21 जून 1991 से 16 मई 1996 तक पी वी नरसिंह राव के प्रधानमंत्रित्व काल में वित्त मन्त्री के रूप में किए गए आर्थिक सुधारों के लिए भी श्रेय दिया जाता है.