आगरालीक्स …Agra News: आगरा में ईरान युद्ध के चलते सात दिन में पेट्रोल और डीजल की बिक्री दोगुणा बढ़ी, पेट्रोल पंप दे रहीं प्रीमियम पेट्रोल, देखें पेट्रोल पंप से हर रोज बिक्री हो रही पेट्रोल और डीजल। ( Agra News: Sale of Petrol & Diesel double in 7 days in Agra)
आगरा में ईरान युद्ध के चलते पेट्रोल और डीजल की बिक्री बढ़ गई है। 20 मार्च को जहां एक दिन में आगरा जिले की सभी पेट्रोल पंप से 415.11 किलोलीटर पेट्रोल की बिक्री हो रही थी यह 27 मार्च को बढ़कर 840.72 किलोलीटर पर पहुंच गई है। इसी तरह से डीजल की आगरा में हर रोज 1072 किलोलीटर की बिक्री हो रही थी, 27 मार्च को 2037.69 किलोलीटर डीजल की बिक्री हुई है। पेट्रोल और डीजल की बिक्री दोगुणा बढ़ गई है।
पेट्रोल पंप से दे रहे प्रीमियम पेट्रोल
शहर और देहात की कई पेट्रोल पंप पर लोगों को सादा की जगह प्रीमियम पेट्रोल दी जा रही है, सादा पेट्रोल से प्रीमियम पेट्रोल के रेट पांच से नौ रुपये तक ज्यादा हैं, ग्राहकों से कहा जा रहा है कि प्रीमियम पेट्रोल की उपलब्ध है।
प्री पेमेंट न करने वाली पेट्रोल पंप पर दिक्कत
जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार सिंह का कहना है कि तेल कंपनियां पहले उधार दे रहीं थी लेकिन अब पहले भुगतान ले रहीं हैं। जो पेट्रोल पंप प्री पेमेंट नहीं कर पा रहे हैं केवल वहीं दिक्कत आ रही है। पेट्रोल डीजल की आपूर्ति सामान्य है लोग परेशान ना हों।
दिन, पेट्रोल की बिक्री, डीजल की बिक्री
20 मार्च, 415.11 किलोलीटर पेट्रोल, 1072.7 किलोलीटर डीजल
21 मार्च 460.43 किलोलीटर पेट्रोल, 1219.11 किलोलीटर डीजल
22 मार्च 456.5 किलोलीटर पेट्रोल, 1229.7 किलोलीटर डीजल
23 मार्च 453.34 किलोलीटर पेट्रोल, 1219.5 किलोलीटर डीजल
24 मार्च 478.11 किलोलीटर पेट्रोल, 1163.18 किलोलीटर डीजल
25 मार्च 593.83 किलोलीटर पेट्रोल, 1573.55 किलोलीटर डीजल
26 मार्च 617.49 किलोलीटर पेट्रोल, 1402.26 किलोलीटर डीजल
27 मार्च 840.72 किलोलीटर पेट्रोल, 2037.69 किलोलीटर डीजल
सांकेतिक फोटो