आगरालीक्स…आगरा में पीने का पानी भी बिकता है. लेकिन एक संस्था की 35 स्थानों पर निशुल्क जलसेवा चल रही है. भीषण गर्मी में लोगों को पिलाया जा रहा ठंडा पानी…पढ़ें एक अच्छी खबर
भीषण गर्मी में खाने को भले ही कुछ न मिले लेकिन अगर पीने को ठंडा पानी मिल जाए तो इससे बड़ी राहत कुछ नहीं है. आगरा में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. बीते दिनों तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, अभी भी गर्मी से लोग बेचैन है. दोपहर के समय तो ऐसा लगता है जैसे आग बरस रही हो. गर्मी में प्यास भी बहुत लगती है ऐसे में लोग ठंडे पानी की तलाश करते हैं. अगर कहीं पानी नहीं मिलता तो लोग दुकानों से पानी की बोतल तक खरीदते हैं या फिर अन्य ठंडे पेय पदार्थों को पीकर अपनी प्यास बुझाते हैं. लेकिन बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो कि प्याऊ की तलाश करते हैं और बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं जो कि ऐसे राहगीरों को भीषण गर्मी में पानी पिलाने के लिए प्याऊ लगाते हैं या फिर जलसेवा करते हैं. आगरा की एक ऐसी ही संस्था है ‘संवेदना—एक प्रयास’.

35 स्थानों पर निशुल्क जल सेवा
संवेदना संस्था की ओर से आगरा में फिलहाल 35 स्थानों पर निशुल्क जल सेवा की जा रही है. संस्था की ओर से प्याऊ लगाकर लोगों को ठंडा पानी उपलब्ध कराया जा रहा है. इस संस्था से जुड़े समाजसेवी संजय अग्रवाल का कहना है कि भीषण गर्मी में लोगों को ठंडा पानी पिलाने से ज्यादा पुनीत कार्य क्या हो सकता है. हमारी संस्था द्वारा हर बार गर्मियों में जगह—जगह प्याऊ लगाई गई हैं. फिलहाल 35 स्थानों पर हमारी प्याऊ संचालित है और हमारा लक्ष्य है कि हम जल्द से जल्द शहर के 51 स्थानों पर अपनी प्याऊ लगाएं.
संवेदना द्धारा निशुल्क जल सेवा 2022
1- खाटू श्याम मंदिर जीवनी मंडी
2- हेमेंद्र अग्रवाल मातंगी टावर
3- आनन्द कुमार मनवानी कमला नगर
4- बी पी आयल एम जी रोड
5- अशोक अग्रवाल रिंग रोड
6- मनोज गर्ग विजय नगर
7- निखिल खण्डेलवाल कर्मयोगी
8- मुकेश पाल सिकंदरा
9- साईं मंदिर कमला नगर
10- रिंकेश अग्रवाल बोदला
11- हरि चरण बसंत बिहार
12- गोकुल चंद्र लंगड़े की चौकी
13- ऋषभ गोयल
14- चेतन दास ट्रांसपोर्ट नगर
15- प्रदीप जलेसर रोड
16- हरि ओम कुर्रा
17- खंदारी मऊ रोड
18- अशोक दयाल दयाल बाग
19- मधुसूदन शमशाबाद रोड
20- मां चामुंडा बेलनगंज
21- आनंद कुमार मनमानी जी होटल
22- रश्मि नगर मंदिर कमला नगर
23- खंदारी बीकानेर बाला
24-कपिल छिल्ली रोड घटिया
25- अंशुमन बोदला
26- विकास जैन बल्केशवर
27- अग्रवाल सेल्स सिटी7 स्टेशन
28- मोहित अग्रवाल बल्केशवर
29- मनोज सिंघल बोदला
30- विकास वर्मा
31- राजेश सिंघल
32- अमित अग्रवाल नूरी दरबाजा
33- अकक्षित गर्ग आवास विकास
34- रवि बल्केशवर
35- अग्रवन वाटर वक्स
