आगरालीक्स….आगरा में श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल के निर्विरोध अध्यक्ष बने संजय अग्रवाल, 2025- 26 की कार्यकारिणी गठित.
श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा सोमवार को की गई। वर्ष 2009 से संचालित संस्था के निर्विरोध पुनः अध्यक्ष संजय अग्रवाल को बनाया गया। महामंत्री मनोज जैन, कोषाध्यक्ष अशोक सिंघल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहित गोयल, उपाध्यक्ष कौशल बंसल, सह कोषाध्यक्ष यतेंद्र कुमार गुप्ता, उप मंत्री हेमेंद्र मो, सह मंत्री अजय अग्रवाल, संरक्षक आदर्श नंदन गुप्त, ऋषभ बंसल और संजय शर्मा को मनोनीत किया गया। सोमवार को बल्केश्वर स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर परिसर में श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल के की चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई जिसके अंतर्गत वर्ष 2024 से 26 की कार्यकारिणी गठित की गई। सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी की घोषणा संरक्षकों ने की।
अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि संस्था के सभी सदस्य श्री महालक्ष्मी मंदिर के चरण सेवक हैं और इसी भाव से संस्था द्वारा वर्ष भर धार्मिक एवं सामाजिक सेवा के कार्य किए जाते हैं। जिसमें सबसे प्रमुख हर वर्ष किए जाने वाला जन्माष्टमी महोत्सव एवं भव्य रक्तदान शिविर है। जन्माष्टमी महोत्सव विगत 16 वर्षों से भव्य एवं दिव्य रूप से संस्था द्वारा पांच दिवसीय आयोजन के अंतर्गत किया जाता है। इसके अलावा होली मिलन समारोह में विशाल रक्तदान शिविर भी लगाया जाता है। महामंत्री मनोज जैन ने बताया कि संस्था द्वारा पूरे वर्ष में 24 मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशन करवाए जाते हैं और हर माह मंदिर परिसर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया जाता है। कोषाध्यक्ष अशोक सिंघल में बताया कि संस्था हर वर्ष निर्धन असहाय मरीजों की सहायता के साथ-साथ श्रीहीन बच्चों की शिक्षा का वहन भी उठाती है। दीपावली पर गोवर्धन पूजा के अवसर पर भव्य भंडारा भी संस्था द्वारा कराया जाता है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहित गोयल ने कहा कि जन्माष्टमी महोत्सव में एकत्र किए गए लोगों की सहयोग राशि में पारदर्शिता बरतते हुए वर्ष भर सेवा कार्य एवं मंदिर के संरक्षण के कार्य किए जाते हैं। कार्यकारिणी गठित करने के लिए हुई आम सभा में संस्था के करीब 80 से अधिक सदस्य उपस्थित रहे, जिसमें प्रमुख रूप से नीरज अग्रवाल, अश्वनी अरोड़ा, राकेश अग्रवाल, मनीष सिंघल, अंशु मित्तल, सुमित बंसल, राजीव सिंघल, नवीन अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, अमित अग्रवाल, शिवकुमार, हितेश अग्रवाल, निर्भय मित्तल, अजय गुप्ता, अजय गोयल, संदीप अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, अनिल कुमार, मनीष गुप्ता, आशीष गोयल, राहुल अग्रवाल, मनीष गोयल, पवन कुमार जैन, अखिलेश गुप्ता, अखिलेश अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, सचिन जैन, राजकुमार अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, मनीष अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।