Monday , 26 October 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Sapling grows in the main dome of Taj Mahal, video goes viral, Akhilesh Yadav also asked questions…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Sapling grows in the main dome of Taj Mahal, video goes viral, Akhilesh Yadav also asked questions…#agranews

278

आगरालीक्स…ताजमहल की संगमरमरी इमारत में उगा पौधा. गार्डन में पानी भरने, गुंबद में पानी टपकने के बाद लापरवाही का एक और वीडियो वायरल. अखिलेश यादव ने भी पूछा ये सवाल

आगरा के ताजमहल की देखरेख और संरक्षण में लापरवाही का एक जीता जागता उदाहरण सामने आया है. ताजमहल की संगमरमरी मुख्य गुंबद की दीवार पर एक पौधा उग आया है. एक पर्यटक ने इसकी फोटो खींचकर सोशल मीडिरया पर अपलोड कर दी जो कि अब तेजी से वायरल हो गई है. इस लापरवाही का वीडियो शेयर करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी योगी सरकार पर तंज करते हुए इसको लेकर सवाल पूछा है कि आखिरकार ताजमहल के रखरखाव को आने वाला करोड़ों का फंड कहा जा रहा है. इस मामले में अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने कहा कि यह पौधा 15 दिन पहले ही उगा ह, इसे हटा दिया जाएगा.

विश्वदाय स्मारक ताजमहल को देखने के लिए हर रोज हजारों पर्यटक आते हैं. ताजमहल अपनी खूबसूरती के लिए पहचाना जाता है. लेकिन बीते दिनों से ताजमहल के जो वीडियो वायरल हो रहे हैं वो इसके संरक्षण में लापरवाही का कारण बताए जा रहे हैं. बीते दिनों ताजमहल के गार्डन में पानी का वीडियो वायरल हुआ था. इसके बाद एक पर्यटक द्वारा ताजमहल के गार्डन में ही पेशाब करने का मामला भी सामने आया था लेकिन अब ताजमहल के संगमरमरी मुख्य गुंबद में एक पौधा उग आने का वीडियो वायरल हो रहा है.

इस वीडियो को लेकर टूरिज्म गिल्ड आफ आगरा के अध्यक्ष राजीव सक्सेना ने कहा कि एएसआई हर साल ती से चार करोड़ रुपये ताजमहल के संरक्षण पर खर्च करने का दावा करता है, लेकिन ऐसे वीडियो सवाल तो खड़े करते ही हैं और इससे ताजमहल की छवि भी खराब होती है.

अखिलेश यादव ने भी पूछा सवाल
इस वीडियो को वायरल करते हुए अखिलेश यादव ने भी योगी सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने अपने एक्स एकाउंट पर लिखा है कि विश्व भर के पर्यटकों को आकर्षित करनेवाले अजूबे ‘ताजमहल‘ के रख-रखाव को लेकर भाजपा सरकार व उसके सुषुप्त निष्क्रिय विभाग पूरी तरह से नाकाम हैं. मुख्य गुंबद पर लगे कलश की धातु में ज़ंग लगने की आशंका है. ⁠मुख्य गुंबद से पानी टपक रहा है. ⁠गुंबद में पेड़ उग आने का समाचार सुर्ख़ियों में है। इन जैसे पेड़ों की जड़े अगर विकसित हुईं तो ताजमहल में दरारें आ सकती हैं. ⁠ताजमहल का परिसर बंदरों के लिए अभयारण्य बन गया है. ⁠ताजमहल परिसर में जलभराव की समस्या है. ⁠पर्यटकों की परेशानी ये है कि वो ताजमहल निहारें या समस्याओं से निपटें. इन सब कारणों से दुनिया भर से आनेवाले पर्यटकों के बीच देश की छवि वैश्विक स्तर पर धूमिल होती है. ⁠सवाल ये है कि ताजमहल के रख-रखाव के लिए जो करोड़ों का फ़ंड आता है, वो कहाँ जाता है? सरकार एक जीता-जागता सक्रिय उदाहरण होना चाहिए, कोई स्मारक भर नहीं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Crime News: Miscreants entered a house in Agra in broad daylight and made off with jewellery and cash worth ₹14 lakh…#agranews

आगरालीक्स…दुस्साहस, आगरा में दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश. 14 लाख की ज्वैलरी...

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

error: Content is protected !!