एटालीक्स…एटा में शर्मनाक घटना. स्कूल मैनेजर के बेटे ने किया कक्षा 9 की छात्रा के साथ रेप. आरोपी फरार. मुकदमा दर्ज…
एटा में शर्मनाक घटना का मामला सामने आया है. यहां एक स्कूल के प्रबंधक के बेटे ने कक्षा 9 की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया है. आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. आरोपी फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

ये है मामला
बुधवार को गांव लभैंटा स्थित सूरजपाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 9 की छात्रा पढ़ने के लिए गई थी लेकिन स्कूल की छुट्टी के काफी देर बाद भी घर नहीं पहुंची. इस पर परिजन वहां पहुंचे लेकिन छात्रा का पता नहीं चला. दोपहर बाद छात्रा जब घर पहुंची तो उसने अपने परिवार को पूरी बात बताई. छात्रा का आरोप है कि स्कूल मैनेजर शिशुुपाल के बेटे अभिषेक ने छुट्टी के बाद जबरन विद्यालय के कमरे में उसे बंद कर दिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया. परिजन ये सुनते ही सकते में आ गए और शाम को वह छात्रा को लेकर थाना बागवाला पहुंचे. यहां उन्होंने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला. पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी के पिता को थाने पर बिठा लिया. आरोप है कि आरोपी पहले भी ऐसे आरोप में जेल जा चुका है.