आगरालीक्स…आगरा सहित पूरे यूपी में 1 जनवरी तक स्कूल बंद…सीएम योगी ने दिए आदेश
यूपी में शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 1 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं. यूपी में अब एक जनवरी तक नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे. प्रदेश में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए सीएम योगी ने अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा है. उनहोंने कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों को एक जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं. यह आदेश आईसीएसई, सीबीएसई और यूपी बोर्ड समेत सभी बोर्डों के स्कूलों पर लागू होगा
बच्चों को राहत
आगरा में गलनभरी सर्दी ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा रखी है. स्कूल बंद करने के आदेश से बच्चों और पेरेंट्स को राहत मिली है. रविवार सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा तो वहीं दिन निकलने के साथ भी गलन बरकरार रही. धूप में भी गलनभरी सर्दी महसूस हो रही थी. शाम होने के बाद फिर से ठंड शुरू हो गई. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा तो वही न्यूनतम तामपान 9.7डिग्री सेल्सियस रहा.