आगरालीक्स ,,,Agra News: आगरा में मुठभेड़ में ढेर शार्प शूटर पवन हरियाणा के हिमांशु भाऊ गैंग से जुड़कर बेखौफ हो गया था, ताजमहल देखने आए नोएडा के ठेकेदार पिस्टल तानकर रंगदारी मांगी थी। ( Agra News: Sharp Shooter Pawan killed in police encounter demand Rs 10 Lakh from contractor in Agra)
आगरा के एकता थाना क्षेत्र ताजगंज में एसटीएफ ने 50 हजार के ईनामी शार्प शूटर पवन को मुठेभेड़ में ढेर कर दिया था, पवन ( कल्लू) पुत्र संतराम निवासी सिरौली थाना लोनी गाजियाबाद 2016 से वारदात कर रहा था। वह जेल से 2025 में बाहर निकला था, जेल में उसकी मुलाकात हरियाणा के हिमांशु भाऊ से हुई थी, जेल से बाहर आने के बाद पवन रंगदारी वसूलने लगा था।
आगरा में ठेकेदार पर पिस्टल तानकर मांगी थी रंगदारी
ग्रेटर नोएडा के ठेकेदार संदीप भाटी ने 31 दिसंबर 2025 को थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज कराया था इसमें उसने कहा था कि वह 31 दिसंबर को अपने भाई सचिन के साथ ताजमहल घूमने आया था। ताजगंज क्षेत्र में होटल ग्रांड अंपयार के पास उन्होंने कार रोकी, इसी दौरान बाइक सवार दो नकाबपेाश युवक आए और पिस्टल तानकर कहा कि बड़े ठेके ले रहे हो लेकिन पवन भाई और अनुभ भाई को चढ़ावा नहीं पहुंचाया है। धमकी दी कि पवन भाई ने कहलवाया है कि चार दिन के अंदर 10 लाख रुपये नहीं भिजवाए तो वे खुद आकर तेरी ऊपर की टिकट काट देंगे। इस मामले में पुलिस पवन की तलाश में जुटी हुई थी। उसकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी।
आगरा में 2026 में बदमाश हुए ढेर
29 2026 जनवरी को राज चौहान हत्याकांड में यमुना पार में सोएब खान उर्फ मंसूरी पुलिस मुठभेड़ में ढेर
27 2026 एकता थाना क्षेत्र में ग्रेटर नोएडा का शार्प शूटर पवन पुलिस मुठभेड़ में ढेर