Thursday , 11 December 2025
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Shera wrestler from Fatehabad, Agra won the Bateshwar wrestling competition…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Shera wrestler from Fatehabad, Agra won the Bateshwar wrestling competition…#agranews

आगरालीक्स…आगरा फतेहाबाद के शेरा पहलवान ने जीता बटेश्वर का कुश्ती दंगल, 2 मिनट में बागपत के अरुण को दी पटखनी, मिला एक लाख रुपये का इनाम

राजा बदन सिंह खेल गांव बटेश्वर में हुए अखिल भारतीय दंगल की आखिरी कुश्ती दो भारत केसरी पहलवानों फतेहाबाद के शेरा एवं बागपत के अरुण के बीच हुई। महज 2 मिनट में अरुण को पटखनी देकर शेरा पहलवान ने दंगल के साथ ही एक लाख रुपये का इनाम जीत लिया। दंगल में 100 से ज्यादा कुश्तियां लड़ी गईं। सबसे रोमांचक कुश्ती शेरा और अरुण के बीच हुई। महज 2 मिनट की कलाबाजी में उन्होंने अरुण को धूल चटा दी।

इससे पहले भारत केसरी हाथरस के हरिकेश पहलवान और हरियाणा केसरी भोला के बीच 15 मिनट चली कुश्ती में दोनों ने एक दूसरे को पटखनी देने की कोशिश की। आखिर में कुश्ती बराबरी पर छूटी। कुश्ती दंगल में सेमरा के राकेश पहलवान ने अकोला के संदीप को चित किया। अकोला के चित्रा ने पंजाब के शिवकुमार को पटखनी दी। शमसाबाद के अरुण ने पंजाब के गुरजीत को पछाड़ा। टूंडला के होशियार ने दिल्ली के रविन्द्र को चित किया। भिंड के बल्लू ने पंजाब के नवाव अली को पटखनी दी। ग्वालियर के अरमान ने मुरैना के भवानी को पटखनी दी। कुंडौल के श्यामवीर ने दिल्ली के सागर को हराया। ग्वालियर के कबीर ने पंजाब के बलवीर को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।

निर्णायक मुरैना के रामकुमार, मथुरा के तेजपाल, फतेहाबाद के पप्पू पहलवान रहे। इससे पहले कुश्ती दंगल का उदघाटन भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, बाह की विधायक पक्षालिका सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, फतेहाबाद के पूर्व विधायक डॉ. राजेन्द्र सिंह, जिलामंत्री मानवेन्द्र सिंह राठौड ने फीता काट कर किया। पुरस्कार वितरण जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, पूर्व विधायक डॉ. राजेन्द्र सिंह ने किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान, सत्यवीर सिंह, जिला पंचायत सदस्य महेश कठेरिया, मुन्ना लंबर, भाव सिंह नरवरिया, सहवीर दिवाकर, जिला पंचायत के अधिशाषी अधिकारी उमेश चन्द, मेला प्रभारी मसूद रजा, शिव कुमार शर्मा, अरुण दुबे, कैप्टन रामनरेश कठेरिया, अल्केन्द्र जादौन, कृपानरायन शर्मा, सर्वदमन सिंह भदौरिया, शिव कुमार शर्मा, रविन्द्र भदौरिया आदि रहे।

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Ranveer Singh’s latest film, “Dhurandhar,” is the most popular film among audiences in Agra’s cinemas

आगरालीक्स…सोशल मीडिया से सिनेमाघरों तक आगरा में भी ‘धुरंधर’ की धाक, 11...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra Mayor says conspiracy is being hatched to hide huge embezzlement…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की मेयर बोलीं—बड़े गबन को छिपाने को रचा जा रहा षड़यंत्र....

टॉप न्यूज़

Agra Video News: Illegal encroachments removed from Housing Development Council land in Agra…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में आवास विकास परिषद की भूमि से अवैध कब्जा...

टॉप न्यूज़

Agra News: Dr. Kishore Panjwani from Agra, who kept people laughing like Babu Moshay…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के डॉक्टर जिन्हें बदमाशों ने 28 दिन किडनैप कर रखा. कैंसर,...

error: Content is protected !!