आगरालीक्स…अभिनेता धर्मेंद्र की हालत नाजुक. मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती.
बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र की सोमवार को तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है. धर्मेंद्र के परिवार के सदस्य अस्पताल में है, वहीं बेटियों को यूएसए से बुलाए जाने की भी खबर है.
बताया जा रह है कि उम्र संबंधी समस्याओं के चलते उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ रही है. वो पिछले काफी समय से उम्र से जुड़ी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं. उनका परिवार और फैन्स उनकी अच्छी हेल्थ के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं.