Monday , 20 April 2026
Home एजुकेशन Agra News: Shikhar became the golden boy in the 91st convocation of the DBRA university Agra, got 11 medals…#agranews
एजुकेशन

Agra News: Shikhar became the golden boy in the 91st convocation of the DBRA university Agra, got 11 medals…#agranews

458

आगरालीक्स..विवि के 91वें दीक्षांत समारोह में शिखर बने गोल्डन ब्वॉय, मिले 11 मेडल. समारोह में राज्यपाल ने मेधावियों को 117 पदक और 144 को पीएचडी की उपाधियां दीं. जानिए किसने क्या कहा

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा का 91वां दीक्षांत समारोह क्षत्रपति शिवाजी मंडपम खंदारी परिसर में संपन्न हुआ। राज्यपाल के खन्दारी परिसर पहुंचने पर कुलपति प्रो0 आशु रानी, कुलसचिव अजय मिश्रा, विश्वविद्यालय की कार्य परिषद व विद्या परिषद के सदस्यगणों द्वारा पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया गया। राज्यपाल के मुख्य मंच पर पहुंचने पर कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्र गीत वंदे मातरम की सुमधुर ध्वनि से हुआ, इसके बाद विश्वविद्यालय के कुलगीत की प्रस्तुति दी गई, कुल गीत के बाद विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशुरानी ने स्वागत संबोधन के बाद विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे शिक्षा क्षेत्र में विभिन्न कार्य,नवाचार व प्रगति विवरण को राज्यपाल के समक्ष प्रस्तुत किया।

इन मेधावियों को मिला सम्मान
कार्यक्रम में कृषि,विज्ञान,कला,वाणिज्य आदि संकायों के अंतर्गत कुल 117 पदक प्रदान किए गए, इनमें 76 पदक छात्राओं और 41 छात्रों को पदक से अलंकृत किया गया तथा शोध कार्य हेतु पीएचडी की 144 उपाधियों में 80 छात्र और 64 छात्रायें शामिल रहीं। मौके पर ही राज्यपाल द्वारा बटन दबाकर वर्ष 2024-25 के सत्र की सभी उपाधियों, डिग्रियों को डिजी लॉकर पोर्टल पर अपलोड किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन शिक्षक यथा प्रो0 जयसवाल गौतम, शोध क्षेत्र, प्रो0 अर्चना सिंह सोशल वर्क, प्रो0 मनु प्रताप, आईटी क्षेत्र हेतु सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल द्वारा भाषण, चित्रकला, कहानी कथन प्रतियोगिता में विजयी प्रतियोगी बच्चों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो प्रदान किए तथा विश्वविद्यालय के विभिन्न खेलो की प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को विभिन्न धनराशियों के प्रोत्साहन चैक प्रदान किए तथा जनपद आगरा व मैनपुरी के आंगनबाड़ी केन्द्रों हेतु यूनियन व इण्डियन बैंक के सौजन्य से 100 प्री-स्कूल किट प्रदान की गई तथा विश्वविद्यालय द्वारा प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों के पठन-पाठन हेतु पुस्तकें व शिक्षण सामग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल के बच्चों द्वारा पर्यावरण गीत का नाट्य मंचन किया गया, जिसकी मा0 राज्यपाल महोदया ने सराहना की व प्रस्तुति देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। राज्यपाल द्वारा बटन दबाकर विश्वविद्यालय में चंदन व योगवाटिका, विभिन्न विषयों की प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय सुविधा, डिजिटल संग्रहालय, भवनों के नवीनीकरण व सौन्दर्यीकरण आदि के कार्यों का लोकार्पण किया गया व विभिन्न पुस्तकों का विमोचन किया।

केंद्र व प्रदेश सरकारों द्वारा देश में शिक्षा, नवाचार, स्पेश व डिजिटल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध कार्य को बढ़ावा दिया गया तथा देश विदेश में भारत का परचम फहराया है। उन्होंने पदक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का आहवान किया कि शिक्षा सिर्फ नौकरी पाने का नहीं, राष्ट्र निर्माण का भी माध्यम बनें, आप भविष्य की शक्ति व राष्ट्र के मार्ग दर्शक हैं, राष्ट्र के विकास के साथ आप समाज में बदलाव के वाहक भी बनें। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान होगा, आप सभी नव भारत, सशक्त भारत का निर्माण करेंगे।
विशिष्ट अतिथि व उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी

दीक्षान्त समारोह यात्रा का अन्त नहीं, जीवन यात्रा की शुरूवात है, आप सभी व्यापक समाज हित को ध्यान में रखकर कार्य करें, तथा किसी भी निर्णय को करने से पहले, समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े दरिद्र नारायण व्यक्ति के बारे में सोचना कि आपके कार्य से उसे क्या लाभ होगा, नकारात्मकता से ऊपर उठकर सकारात्मक भाव अपनायें, व अपने स्व को जगायें, स्व को जगाते हुए खुद पर विश्वास करें, यह विश्वविद्यालय डा0 अम्बेडकर के नाम पर है, उन्हें जीवन संघर्ष में प्रेरणाश्रोत बनायें, आप सभी नौकरी देने वाले बनें, तभी भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा।
मुख्य अतिथि प्रो डा केजी सुरेश

आज मेडल हासिल करने वाले छात्र-छात्रायें समाज के लिए मॉडल बनें, जिससे कि समाज यह आपका उदाहरण दे, उन्होंने कहा कि आपके जीवन में यह अवसर लक्ष्य निर्धारण का है, आप अपने कृतित्व व्यक्ति हित के साथ राष्ट्रहित भी जोड़ें, राज्यपाल के मार्गदर्शन में उ0प्र0 के शिक्षा क्षेत्र में सुधार हेतु लगातार कार्य किया जा रहा है, उ0प्र0 कई राज्यों से शिक्षा क्षेत्र में ऊपर उठकर आया है, पहले उ0प्र0 में ‘ए‘ ग्रेड में कोई विश्वविद्यालय नहीं था, महामहिम के निर्देशन में अम्बेडकर विश्वविद्यालय को नेक ‘ए‘ प्लस ग्रेड मिला है, तथा उ0प्र0 में नेक के ‘ए‘ प्लस-प्लस ग्रेड में 06 राज्य विश्वविद्यालय, ‘ए‘ प्लस में 07 निजी व 02 सरकारी विश्वविद्यालय ‘ए‘ ग्रेड में 04 निजी तथा 02 सरकारी विश्वविद्यालयों को ग्रेड प्राप्त हुए हैं।
विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

एजुकेशन

Agra Live News: The CBSE Class 12 Board results may be released this week…#agranews

आगरालीक्स…इसी सप्ताह जारी हो सकता है सीबीएसई 12वीं बोर्ड का रिजल्ट. स्टूडेंट्स...

एजुकेशन

Agra Live News: Stuti Prabha credited her success to the guidance received from Unacademy Center and self-study…#agranews

आगरालीक्स…सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में आगरा टॉप करने वाली स्तुति प्रभा ने...

एजुकेशन

Agra Live News: 33 Colleges Declared Debarred by University Ahead of Exams…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में विवि की सेमेस्टर परीक्षाएं कल से. 33 कॉलेज किए गए...

एजुकेशन

Agra Live News: University students were introduced to career opportunities and skill development…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में विवि के छात्रों को कॅरियर संभावनाओं और स्किल डेवलेपमेंट को...

error: Content is protected !!