Thursday , 11 December 2025
Home agraleaks Agra News: Shri Ram’s coronation took place in Agra with a grand aarti…#agranews
agraleaks

Agra News: Shri Ram’s coronation took place in Agra with a grand aarti…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महाआरती के साथ हुआ श्रीराम का राजतिलक. जगह-जगह हुआ सोभायात्रा का स्वागत, महाआरती कर किया श्रीराम का राजतिलक

शंखनाद के साथ श्रीराम का राजतिलक होते ही जयश्री राम के जयकारों से परिसर गूंज उठा। हर तरफ श्रीराम के राजतिलक और राजगद्दी के लिए उल्लास और उमंग था। श्रीराम चंद्रजी महाराज मंदिर, जटपुरा-खातीपाड़ा दशहरा शोभायात्रा आयोजन समिति द्वारा प्रेम वाटिका लबतिया रोड में श्रीराम की राजगद्दी व राजतिलक का आयोजन किया गया। शोभायात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष विनय अग्रवाल लाखन सिंह बघेल, अनूप अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, सतीश चाहर व सभी भक्तों द्वारा महाआरती का भी आयोजन किया गया।

राजगद्दी से पूर्व बैंडबाजों संग शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें श्रीगणेश व राम दरबार सहित विभिन्न झांकियां श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहीं थीं। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। क्षेत्र में में भ्रमण करते हुए शोभायात्रा प्रेम वाटिका पहुंची। जहां श्रीराम का राजतिलक व राजगद्दी कार्यक्रम का धूमधाम से आयोजन किया गया। महाआरती कर श्रीराम की वंदना की गई। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। समिति के वरिष्ठ व संरक्षक सदस्यों का स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से शोभायात्रा आयोजन समिति के विपिन मित्तल, राहुल चौधरी, कृष्णमुरारी गोयल, मनीष गोयल, शशि चौधरी, जवाहर लाल, अंकित गर्ग, विक्रम चाहर, विष्णुकान्त अग्रवाल, राजकुमार चाहर, राहुल अग्रवाल, विजय मित्तल, सुरेन्द्र सोलंकी, देव सिंह, देवेन्द्र बंसल, विनोद राजपूत, गौरव अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, मुरारीलाल गर्ग, लज्जा गर्ग, रंजना अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, अनीता, बबिता, सुधा, माधवी, रूबी, मीना सिंह, प्रमिला अग्रवाल आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

Related Articles

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Constable arrested for protecting honeytrap gang caught in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पकड़े गए हनीट्रैप गैंग को संरक्षण देने वाला सिपाही अरेस्ट....

agraleaks

Agra News: SNMC, Agra Saturday OPD schedule#Agra

आगरालीक्स : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में आज शनिवार को कार्डियोलॉजिस्ट,...

agraleaks

Agra Video News: A 5-year-old boy fell into a 40-foot-deep well in Kirawali. Rescue operations are underway…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली में 5 साल का बच्चा 40 फुट गहरे कुएं...

agraleaks

Agra News: St. Peters School emerged as the overall champion at the 15th National Wonder Kid Competition of Brain O Brain…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ब्रेन ओ ब्रेन के 15वें नेशनल वंडर किड कंपटीशन में...

error: Content is protected !!