आगरालीक्स …आगरा में सिकंदरा में सात दिन तक सीएनजी का संकट रहेगा।
ग्रीन गैस लिमिटेड द्वारा सिकंदरा स्थित कंपनी के व्योम प्रीमियम फ्यूल परकंप्रेशर को अपग्रेड किया जाना है। इसके लिए सात दिन का शटडाउन लिया गया है। 20 दिसंबर तक सिकंदरा स्थित पंप से सीएनजी नहीं मिलेगी, वाहन चालकों को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मदर स्टेशन से सीएनजी की सप्लाई शुरू कर दी गई है। सिकंदरा क्षेत्र के वाहन चालक ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पंप से सीएनजी भरवा सकेंगे।