आगरालीक्स…आगरा में ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों को महंगे रेस्टोरेंट में खाना खिलाने और सामान खरीदने का बनाते थे दबाव. छह युवक अरेस्ट
आगरा में ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों को महंगे रेस्टोरेंट में खाना खिलवाने और महंगे शॉपिंग स्टोर में खरीदारी कराने का दबाव बनाने वाले पांच युवकों को पर्यटन पुलिस ने अरेस्ट किया है. ये लोग पर्यटकों को गुमराह करते हैं और उन पर दबाव बना रहे थे.
पकड़े गए युवकों के नाम
1.इमरान कुरैशी पुत्र अशफाक कुरैशी निवासी 26 / 60ई कोल्हाई थाना ताजगंज आगरा उम्र करीब 30 वर्ष,
- हिमांशु पुत्र शिशुपाल राठौर निवासी तेलीपाड़ा थाना ताजगंज आगरा उम्र करीब 19 वर्ष,
- चांद पुत्र नन्ना निवासी 27/13 तेलीपाड़ा थाना ताजगंज आगरा उम्र करीब 28 वर्ष,
4.माता प्रसाद पुत्र रामनारायण निवासी नगला डींग थाना ताजगंज आगरा उम्र करीब 46 वर्ष
5.प्रेमसागर पुत्र सुनहरीलाल निवासी 26/2 ताजनगरी फेस 1 थाना ताजगंज आगरा उम्र करीब 40 वर्ष - राहुल राजपूत पुत्र सत्यप्रकाश निवासी 12/93बी शेख बुलाकी थाना ताजगंज आगरा उम्र करीब 40 वर्ष
पर्यटन पुलिस के अनुसार अमरविलास बैरियर व शिल्पग्राम बैरियर पर ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों को महंगे होटलों में खाना खिलवाने व सामान खरीदवाने को लेकर दबाब बना रहे थे. अभियुक्तगण उपरोक्त को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में चालान कर मा0न्यायालय भेजा गया.