Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Siyaram and the three brothers were greatly invited along with King Dashrath…#agranews
आगरा

Agra News: Siyaram and the three brothers were greatly invited along with King Dashrath…#agranews

229

आगरालीक्स…राम जैसा जमाई पाकर धन्य हुए मिथिलावासी. राजा दशरथ संग सियाराम व तीनों भाइयों की खूब हुई न्योतनी…

सियारम संग तीनों भाईयों के विवाह के बाद आज ससुरालीजनों (अयोध्यावासियों की खूब न्योतनी हुई। राजा दशरथ व रानी कौशल्या (संतोष शर्मा व ललिता शर्मा) संग चारों भाईयों (श्रीराम-जनक नन्दनी जानकी, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न) संग मिथिलावासियों ने अयोध्यावासियों को आमंत्रित कर स्वागत सम्मान किया।

सर्वप्रथम राजा दशरथ व रानी कौशल्या का हाथ पकड़ चारों भाई व सीता जी श्रीजनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के संजय अग्रवाल के निवास पर न्योतनी में पहुंचे। इसके उपरान्त समिति के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल के निवास पर बैठ बाजों संग सभी बारातियों का भव्य स्वागत किया गया। गौरव अग्रवाल के सभी परिवारीजनों संग पुष्माला पहनाकर व आरती कर सभी स्वरूपों का स्वागत किया। पुष्प वर्ष कर मंच तक ले जाया गया।

राजा दशरथ बेटे राम व लक्ष्मण का हाथ पकड़कर मंच साथ लेकर गए। राजा जनक (प्रमोद वर्मा) भी इस अवसर पर मौजूद थे। भगराम राम के आते ही हर कोई उनके दर्शन पर चरण स्पर्श करने को ललायित दिखा। घर आए जमाई को खूब उपहार भी मिले। किसी ने भगवान के साथ सेल्फी तो किसी ने आशीर्वाद लेकर जनकपुरी महोत्सव की स्मृतियों को अपने हृदय में संजोने का प्रयास किया। इसके उपरान्त विजय अग्रवाल के यहां न्योतनी में सभी स्वरूपों पहुंचे, जहां उनकी खूब आव भगत की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से पलक अग्रवाल, श्रीजनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के राहुल चतुर्वेदी, हेमन्त बोजवानी, अनुराग उपाध्याय, राजीव शर्मा, मुनेन्द्र जादौन आदि उपस्थित थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!