Thursday , 19 November 2026
Home पॉलिटिक्स Agra News: SP staged a protest over the issues plaguing the Taj Mahal…#agranews
पॉलिटिक्स

Agra News: SP staged a protest over the issues plaguing the Taj Mahal…#agranews

283

आगरालीक्स…आगरा में सपा का हल्ला बोल…एएसआई कार्यालय का किया घेराव. सड़क पर बैठकर ताजमहल बचाओ—पर्यटकों को सुरक्षा दो जैसे नारे लगाए. मांग—महीने में एक दिन फ्री हो ताजमहल

आगरा में गुरुवार को समाजवादी पार्टी ने एएसआई कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया. फूल सैयद चौराहे से एकजुट होकर सपा कार्यकर्ता माल रोड स्थित एएसआई के मंडलीय कार्यालय पहुंचे और यहां कार्यालय का घेराव करते हुए सड़क पर ही बैठक गए. यहां उन्होंने ताजमहल परिसर में व्याप्त अव्यवस्थाओं, पर्यटकों की सुरक्षा, बंदरों के बढ़ते आतंक और मूलभूत सुविधाओं की बदहाली पर प्रदर्शन किया. माल रोड स्थित फूल सैयद चौराहे से ढोल-नगाड़ों, पार्टी के झंडों और हाथों में तख्तियां लेकर निकला विशाल जुलूस “पूछता है आगरा, जवाब दो ASI”, “ताजमहल बचाओ – पर्यटकों को सुरक्षा दो” और “आगरा की जनता को उसका अधिकार दो” जैसे नारों के बीच ASI कार्यालय पहुंचा.

अधिकारी ज्ञापन लेने बाहर नहीं आए
जुलूस के ASI कार्यालय पहुंचते ही समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यालय का घेराव कर वहीं धरना शुरू कर दिया. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि राष्ट्रपति महोदया के नाम तैयार ज्ञापन लेने के लिए ASI का कोई अधिकारी बाहर नहीं आया. कार्यालय का मुख्य गेट बंद कर दिया गया और पुलिस बल बुला लिया गया. पुलिस की मौजूदगी के बावजूद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पीछे नहीं हटे और कार्यालय के मुख्य द्वार पर ही शांतिपूर्ण धरने पर बैठ गए. इसके बाद वहीं विशाल जनसभा आयोजित हुई.

करोड़ों रुपये खर्च, फिर भी पर्यटक असुरक्षित
सभा को संबोधित करते हुए शब्बीर अब्बास ने कहा कि ताजमहल भारत की पहचान और विश्व धरोहर है, लेकिन इसकी व्यवस्था आज बेहद बदहाल हो चुकी है. रखरखाव और संरक्षण के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, फिर भी पर्यटकों को शुद्ध पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा, पर्याप्त शौचालय और सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं. शब्बीर अब्बास ने कहा कि ताजमहल परिसर में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है. आए दिन बंदर देशी-विदेशी पर्यटकों, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं. यह आगरा ही नहीं बल्कि पूरे देश की पर्यटन छवि पर धब्बा है.

आगरा की जनता के लिए महीने में एक दिन ताजमहल फ्री हो
शब्बीर अब्बास ने सबसे बड़ी मांग उठाते हुए कहा कि ताजमहल सिर्फ अमीरों के देखने की जगह नहीं, बल्कि आगरा की जनता की अपनी धरोहर है. इसे बादशाह शाहजहाँ ने मोहब्बत की निशानी के रूप में बनवाया था ताकि पूरी दुनिया यहां से मोहब्बत और इंसानियत का पैग़ाम ले सके. उन्होंने कहा कि आज केंद्र और प्रदेश सरकार ताजमहल से करोड़ों रुपये की कमाई कर रही हैं, लेकिन आगरा का गरीब परिवार अपनी ही धरोहर देखने के लिए टिकट खरीदने को मजबूर है. समाजवादी पार्टी मांग करती है कि आगरा के प्रत्येक नागरिक के लिए महीने में कम से कम एक दिन ताजमहल में निःशुल्क प्रवेश की व्यवस्था लागू की जाए.

ये की गईं मांगें
शब्बीर अब्बास ने राष्ट्रपति महोदया के नाम भेजे गए ज्ञापन में मांग की कि—
ताजमहल की देखरेख और रखरखाव पर पिछले पांच वर्षों में खर्च हुए करोड़ों रुपये की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए।
सभी टेंडरों और खर्च का सार्वजनिक हिसाब जनता के सामने रखा जाए।
बंदरों के आतंक से पर्यटकों की सुरक्षा के लिए स्थायी और प्रभावी व्यवस्था लागू की जाए।
ताजमहल परिसर में शुद्ध एवं शीतल पेयजल, 24 घंटे फर्स्ट एड, प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी और मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
ट्रांसजेंडर पर्यटकों के लिए सम्मानजनक अलग शौचालय बनाए जाएं।
ताजमहल परिसर की सभी सुविधाओं की नियमित समीक्षा कर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।

ये रहे प्रदर्शन में शामिल
प्रदर्शन के दौरान राहुल चतुर्वेदी, ममता टपलू, रवि मेहरा,बलविंद्र सिंह जाटव, गजेंद्र यादव राहुल चौधरी, संतोस पाल डॉ.बबलू वाल्मीकि, फर्रूखसियर,जिया चौधरी, अमीर सिंह फौजदार, नीरज कांत, हर्ष धाकड़,इमरान कुरैशी,ओम पंडित, श्याम भोजवानी, नितिन वर्मा, नरेंद्र सिंह नंद ,सैनिक नरेंद्र सिंह, प्रमोद यादव, वाली शेर, जमील खान, जमील सिद्दीकी, आकिल अब्बास,इरफान उस्मानी, राजीव सविता, आशु दुलारे, मुन्ना खान अलवी, प्रियंका चौहान, गुड्डी भारती, पूनम वाल्मीकि, यामीन मंसूरी, अजीज खान, रमेश यादव, इमरान अब्बास, असलम बारसी सरवन सोनकर, जफर कुरैशी, महावीर सिंह, नासिर अब्बास,सोमेश गुप्ता, रघु यादव, हरेश प्रजापति, समीर नेता, फईम उस्मानी, रामजीलाल विद्यार्थी, सुरेश कर्दम, भरत सिंह, जितेंद्र लवानियां गांधी, राशिद मेव, चिराग तोमर, विपिन यादव, ममता शर्मा, विक्रम नलवंशी, मुन्नी बेगम, सुनील चित्तौड़िया, रूबी जादौन, लविश यादव, सिराज अब्बास सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्स

BJP’s mega-deliberation in Mathura; strategy formulated around four key points for the 2027 UP elections

मथुरालीक्स…मथुरा में भाजपा का महामंथन. यूपी चुनाव 2027 को लेकर चार बिंदुओं...

पॉलिटिक्स

Agra News: Samajwadi Party will hold a massive Dalit convention at the GIC grounds in Agra on Sunday, 15th November

आगरालीक्स…आगरा के जीआईसी मैदान में रविवार को होगा समाजवादी पार्टी का विशाल...

पॉलिटिक्स

UP elections 2027: A new political party, Sarvjan Sanatan Party, was launched in Agra.

आगरालीक्स….यूपी चुनाव से पहले आगरा से नई राजनीतिक पार्टी की शुरुआत. यूपी...

पॉलिटिक्स

Agra News: ‘Samajik Samrasta Yatra’ will be held on a large scale in Etmadpur, Agra, and will continue for a month.

आगरालीक्स…आगरा के एत्मादपुर में बड़े पैमाने पर एक महीने तक चलेगी सामाजिक...

error: Content is protected !!