आगरालीक्स…आगरा के विवि में बायोफ्यूल की भावी संभावनाओं पर हुआ मंथन. आज के पर्यावरण के प्रदूषित माहौल में बायोफ्यूल के उपयोग पर प्रकाश डाला गया
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस स्थित स्कूल ऑफ़ लाइफ साइंस के बायोकेमिस्ट्री विभाग में शनिवार को एक विशेष व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। इसमें जयपुर के राजस्थान विश्वविद्यालय के बॉटनी और बायोटेक्नोलॉजी विभाग के रिटायर्ड प्रोफेसर व जर्मनी के अलेक्जेंडरवान हाक्बोल्ट फेलो प्रो. अश्वनी कुमार ने नेक्स्ट जेनेरेशन बायोफ्यूल इन क्लाइमेंट चेंज मिटिगेशन विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि आज के पर्यावरण के प्रदूषित माहौल में बायोफ्यूल के उपयोग पर प्रकाश डाला गया। बायोफ्यूल की बायोकेमिकल संरचना को जानकर बेहतर फ्यूल के निर्माण की जानकारी दी। साथ ही इसकी उपयोगिता, पर्यावरण विज्ञान, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रो बायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी आदि संबंधित विषयों की जानकारी दी।

विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो. अजय तनेजा ने क्लाइमेट चेंज को संरक्षित करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया और इसके महत्व को समझाया। व्याख्यान में प्रो. बीएस शर्मा, प्रो. आरके अग्निहोत्री, डॉ. सुरभि महाजन, डॉ. मोनिका अस्थाना, डॉ. अंकुर, डॉ. अवनीश, डॉ. हर्ष सिंह, डॉ. पूर्ति चतुर्वेदी, डॉ. अनामिका उपाध्याय, डॉ. अंकिता, डॉ. निभा जादौन, रोशिता, आस्था, योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. उदिता तिवारी, धन्यवाद ज्ञापन डॉ. नीलू सिन्हा ने किया। व्याख्यान में सभी विषयों के विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।