आगरालीक्स…आगरा के अंकित वर्मा बने समाजवादी व्यापार सभा, महानगर आगरा के उपाध्यक्ष. किया गया सम्मानित
आगरा के राजा की मंडी में रहने वाले अंकित वर्मा को आगरा के समाजवादी व्यापार सभा, महानगर आगरा के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है. अध्यक्ष रोहित बंसल की ओर से उन्हें उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है. उपाध्यक्ष बनने पर अंकित वर्मा को सम्मानित किया गया. सम्मान समारोह नेहरू नगर स्थित सपा नेता मधुकर अरोड़ा के कार्यालय में हुआ जिसमें मधुकर अरोड़ा, रोहित बंसल, डा. बबलू, अंशुल चौधरी, नदीम, निखिल, ऊदल, पवन प्रजापति, हनी खूबनानी, चैतन्य, सईम अहमद, अनूप तोमर एवम पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

आगरा में समाजवादी पार्टी द्वारा लगातार पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट किया जा रहा है और इनके जरिए लोगों को समाजवादी पार्टी से जोड़ा जा रहा है. वर्ष 2024 में होने वाले चुनावों को लेकर पार्टी ने अभी से रणनीति बनाना शुरू कर दिया है. आगरा के समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मधुकर अरोड़ा की ओर से लगातार युवाओं को समाजवादी पार्टी से जोड़ने का काम किया जा रहा है. इनके द्वारा पिछले काफी समय से जनसंपर्क कर सभी वर्गों को साथ—साथ लाया जा रहा है.