Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Started feeling cold in Agra, night temperature reached 17 degrees Celsius…#agranews
आगरा

Agra News: Started feeling cold in Agra, night temperature reached 17 degrees Celsius…#agranews

283

आगरालीक्स…आगरा में होने लगी सर्दी महसूस, रात का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पहुंचा फिर भी सामान्य से अधिक. जानिए आज कितना रहा तापमान

दीपावली बीतने के साथ ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सुबह-शाम गुलाबी सर्दी के साथ ही पारा तेजी से लुढ़कने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो जल्द ही सर्दी अपने तेवर दिखाएगी।आगरा सहित आसपास के क्षेत्र में भी शाम होते ही तापमान गिरता जाता है और सुबह के वक्त तक मौसम ठंडा बना रहता है। हालांकि दिन में धूप खिलती है। सर्दियों के मौसम को देखते हुए गर्म कपड़ों को अलमारी से निकाल लीजिए, क्योंकि मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। सूर्य ढलते ही गुलाबी सर्दी का अहसास होने लगता है और रात के समय हल्की ठंड पड़ने लगी है। हालांकि दिन में धूप खिलने से तापमान चढ़ने लगता है, हालांकि अब धूप में तपिश नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में लगातार हो रही गिरावट संकेत है कि जल्द ही सर्दियों की शुरुआत होने वाली है।

सावधानी बरतें… शहर की आबोहवा खराब हो रही है
ताजनगरी में सोमवार की सुबह इस सीजन की सबसे दूषित सुबह रही। एक्यूआई का स्तर 314 पर पहुंच गया। यह बहुत खराब श्रेणी में है। एक दिन पहले रविवार को एक्यूआई 309 था। चिकित्सकों की सलाह है कि सांस के मरीज सुबह-शाम वॉक पर न जाएं। घर से निकलें तो मुंह पर मास्क जरूर लगाएं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बताया कि एक्यूआई 100 तक हवा संतोषजनक है। इसके बाद की स्थिति स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। एक्यूआई 300 से 400 के बीच होने पर हवा की बहुत खराब स्थिति होती है। इससे ऊपर का स्तर 500 पहुंचने पर गंभीर स्थिति मानी जाती है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

आगरा

Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

आगरा

Agra: CDO inspects Kiraoli Stadium; show-cause notice issued to District Youth Welfare Officer over negligence…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली स्टेडियम में झाड़ियाँ, लम्बी घास-फूस तथा पानी भरा हुआ...

error: Content is protected !!