मथुरालीक्स…. यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में युवा डॉक्टर की मौत, पत्नी और बेटे घायल, कार का टायर फटने से हुआ हादसा।

यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार को आगरा रीजन के मथुरा में माइल स्टोन 112 पर कार का टायर फटने के बाद असंतुलित हो गई। पीछे से आ रहे वाहन ने कार में टक्कर मार दी, भीषण हादसे के बाद पुलिस और यमुना एक्सप्रेस वे कर्मियों ने घायलों को बाहर निकाला।
इंदौर से लौट रहे थे चिकित्सक
हादसे में इंदौर के चिकित्सक डॉ. निशांत गुप्ता उम्र 38 साल की मौत हो गई, कार में उनके साथ उनकी पत्नी प्रिया और छह साल का बेटा क्रष था। वे इंदौर से अपने घर बरेली लौट रहे थे, वे मूल रूप से बरेली के जंक्शन स्टेशन के रहने वाले थे। हादसे के बाद घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन डॉ. निशांत की मौत हो गई। प्रिया और क्रष घायल हैं उनका इलाज चल रहा है।