आगरालीक्स…समय पर भोजन और हर दिन 30 मिनट का व्यायाम एक उत्तम स्वास्थ्य की आधारशिला..आगरा में जन स्वास्थ्य जागरूकता में स्टूडेंट्स, टीचर्स और आम नागरिकों को किया अच्छे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक
आगरा में आईएमए अर्बन हेल्थ अवेयरनेस कमेटी की ओर से जन स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम एमजी जैन कॉलेज के आडिटोरियम में सोमवार को आयोजन किया गया. यह शैक्षिक पहल आम नागरिकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, सेवा क्लब सदस्यों एवं अस्पताल कर्मियों के लिए समर्पित रही. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. डी. के. हज़रा ने कैंसर से बचाव हेतु तंबाकू त्याग, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम एवं समय-समय पर स्क्रीनिंग की आवश्यकता पर बल दिया. विशिष्ट अतिथि डॉ. वीरेंद्र खण्डेलवाल ने स्वस्थ खान-पान एवं प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट व्यायाम को उत्तम स्वास्थ्य की आधारशिला बतायाकार्यक्रम में डॉ. वी. एन. कौशल – स्वस्थ जीवन शैली अपनाकर रोगों की रोकथाम पर जोर दिया। डॉ. सुनील बंसल – उच्च रक्तचाप के नियंत्रण हेतु नियमित जांच और दवा के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. उमेश चंद गर्ग – मधुमेह में संतुलित आहार को सर्वोत्तम उपाय बताया। डॉ. अंकुर बंसल – सड़क सुरक्षा को सामूहिक जिम्मेदारी बताया। डॉ. रजनीश कुमार मिश्रा एवं डॉ. सुनील अग्रवाल – सीपीआर का महत्व बताते हुए प्रतिभागियों को मैनिक्विन पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। डॉ. संजय चतुर्वेदी – जोड़ों की सुरक्षा हेतु समय पर परामर्श की आवश्यकता बताई। डॉ. सिद्धार्थ दुबे – दर्द को अनदेखा न कर समय पर जांच कराने की सलाह दी। डॉ. शम्मी कालरा – नेत्र रोगों में स्टेरॉयड एवं एंटीबायोटिक्स के विवेकपूर्ण उपयोग पर जोर दिया।
आईएमए आगरा अध्यक्ष डॉ. पंकज नगायच ने समाज में स्वास्थ्य शिक्षा को चिकित्सकों की सामाजिक जिम्मेदारी बताया। आईएमए सचिव डॉ. राजनीश मिश्रा ने आमजन तक वैज्ञानिक जानकारी सरल भाषा में पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। अंत में आईएमए अर्बन हेल्थ अवेयरनेस कमेटी, आगरा के अध्यक्ष डॉ. शम्मी कालरा ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। यह कार्यक्रम समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास सिद्ध हुआ।