आगरालीक्स:…Agra News: आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की समर वैकेशन हो गई हैं, 20 फीसदी डॉक्टर छुट्टी पर रहेंगे। ( Agra News: Summer vacation of doctor’s in SNMC Agra#Agra)
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में स्थायी डॉक्टरों को गर्मियों में एक महीने की छुट्टी मिलती है। गर्मियों की छुट्टी शुरू हो चुकी हैं। 120 स्थायी डॉक्टर हैं इसमें से 50 फीसदी डॉक्टर छुट्टी पर जा चुके हैं। जबकि शेष 50 फीसद डॉक्टर 28 जून तक छुट्टी पर रहेंगे।
संविदा डॉक्टर करेंगे मरीजों का इलाज
एसएन में 120 स्थायी डॉक्टर हैं तो 126 संविदा डॉक्टर हैं। डॉक्टरों की छुट्टी होने पर संविदा डॉक्टर मरीजों का इलाज करेंगे।