आगरालीक्स…Agra News: आगरा के डायग्नोस्टिक सेंटर के मालिक की पत्नी के डॉक्टर की कार की टक्कर से दोनों पैर कुचले, अस्पताल में भर्ती। ( Agra News: Diagnostic Center owner wife leg run over by doctor car in Agra#Agra )
आगरा के कमला नगर की नटराजपुरम कॉलोनी में ओम डायग्नोस्टिक सेंटर, कमला नगर के संचालक गवेंद्र शर्मा रहते हैं। इसी कॉलोनी में एक डॉक्टर का भी आवास है। बुधवार शाम 5.30 बजे गवेंद्र शर्मा की पत्नी ज्योति शर्मा मंदिर के सामने खड़ी थी, आरोप है कि डॉक्टर तेज स्पीड से कार लेकर आए और ज्योति शर्मा को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार बैक की जिससे वहां से भाग जाएं और उनके दोनों पैरों से होते हुए कार निकाल दी।
दोनों पैर कुचले, अस्पताल में भर्ती
कार के पहिए ज्योति शर्मा के दोनों पैरों के घुटने के पास से होकर निकल गए। इससे उनके दोनों पैर बुरी तरह से कुचल गए हैं। हादसे के बाद कॉलोनी के लोगों ने डॉक्टर को रोक लिया, डॉक्टर अपनी गाड़ी से घायल को लेकर डायग्नोस्टिक सेंटर तक पहुंचे। ज्योति शर्मा को रश्मि मेडिकेयर में भर्ती किया गया है। डॉक्टर के खिलाफ थाना कमला नगर में तहरीर दी है।