आागरालीक्स….आगरा में टेंपो और मिनी ट्रक में आमने—सामने की टक्कर. ग्वालियर हाइवे पर हुआ हादसा. कई लोग घायल
आगरा ग्वालियर हाइवे पर आज सोमवार दोपहर एक टेंपो और मिनी ट्रक में आमने—सामने की टक्कर हो गई. टेंपों में मजदूर थे जो कि हादसे में घायल हो गए. करीब 15 मजदूर घायल बताए गए हैं जिन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. इनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है.हादसा हाइवे पर कृष्णा पैलेस नगला माकरौल् के पास हुआ. कुर्राचितरपुर राजपुर चुंगी की तरफ से मजदूरों से भरा एक टेंपो आ रहा था तो वहीं आगरा की तरफ से मिनी ट्रक आ रहा था. आमने—सामने की भिडंत में यह हादसा हुआ. सूचना पर पुलिस पहुंची और घयलों को अस्पताल भिजवाया.