आगरालीक्स…आगरा में पति—पत्नी डॉक्टर के पास गए थे. पीछे से चोरों ने घर के ताले चटका दिए. आभूषण और कैश कर दिया पार. पुलिस ने चोर को पकड़ा, दो साथी अभी भी फरार
आगरा की थाना न्यू आगरा पुलिस ने बंद घर में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय चोर को अरेस्ट किया है. पुलिस ने इसके पास से चोरी किए गए गहनों को बेचने में मिली रकम भी बरामद की है. दो साथी इसके फरार हैं जिसकी तलाश की जा रही है.13 नवंबर को थाना न्यू आगरा पर सूचना दी गई कि एक व्यक्ति अपने घर पर ताला लगाकर अपनी पत्नी के साथ डॉक्टर के पास गए थे. जब दोपहर 1:00 बजे वापस घर लौटे तो घर के गेट के दोनों ताले टूटे हुए मिले और जब घर के अंदर जाकर देखा तो अज्ञात चोरों द्वारा वादी के घर में रखे पीली एवं सफेद धातु के आभूषण व ₹55,000/- चोरी कर लिए गए हैं. पुलिस ने इस मामले को दर्ज किया और खुलासे में जुट गई. बीती रात को गठित पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर खासपुर चौराहे से भगवान टाकीज की ओर जाने वाली रोड से घटना में संलिप्त अभियुक्त- राजू पुत्र राम पाल को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से रूपये 5,01,700/-(चोरी के गहनों को बेचने से मिले रुपये) बरामद हुए।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि कैलाश बिहार दयालबाग के साथ में स्थित एक बंद मकान से अभियुक्त ने अपने साथी लवकुश के साथ मिलकर चोरी की थी, चोरी के गहनों में से कुछ गहनें अभियुक्त ने शिवा निवासी कोटला फिरोजाबाद तथा कुछ गहने कन्हैया निवासी नवादा मथुरा तथा कुछ गहने फतेहपुर सीकरी में आते-जाते मुसाफिरो को बेच दिये थे, अभियुक्त आज चोरी के गहनों को बेचकर मिले रूपयों को लेकर शहर छोडने की फिराक में था. अभियुक्त से बरादम रुपये, चोरी के गहने बेचने से मिले रुपये हैं. पुलिस ने 17 नवंबर को आरेापी लवकुश को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है.गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-
राजू पुत्र राम पाल निवासी- नगला पदी मसानी मन्दिर दयालबाग, आगरा
वांछित अभियुक्तों का विवरण:-
शिवा निवासी कोटला फिरोजाबाद।
कन्हैया निवासी नवादा मथुरा