आगरालीक्स…आगरा में लव, शादी और फिर धोखा. मॉडल युवती के साथ शादी कर धोखा करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया अरेस्ट…
आगरा की थाना कमला नगर पुलिस ने मॉडल युवती के साथ शादी कर धोखा करने वाले आरोपी को अरेस्ट किया है. पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.थाना कमलानगर पर पीड़ित युवती ने सूचना दी कि वह वर्ष 2019 में अभियुक्त कर्मवीर सिंह निवासी मन्सा (पंजाब) से मॉडलिंग शो के जरिये मिली थी, उसके बाद उन दोनों में बात होने लगी व उन दोनों ने 21 नवंबर 2019 को मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद कर्मवीर वादिया को अपने घर नहीं ले गया व दिल्ली में दोनों रहने लगे। कुछ समय बाद वो दोनों आगरा आ गये। वादिया ने बताया, अभियुक्त कर्मवीर ने बहना कर, बहल-फुसालकर 2 लाख 50 हजार रुपये व 10 तोला सोना उससे ले लिया, जो उसकी माँ का था। सब पैसा खत्म हो जाने के पश्चात्, अभियुक्त कर्मवीर ने सारे गहने बेच दिये व उनका पैसा भी खत्म कर दिया। कुछ समय बाद वह पेपर देने के बहाने पंजाब चला गया व उससे आगरा वापस आने पर, बहाने करने लगा। उसको आगरा अकेला छोड़ गया।
23 मई 2025 को युवती आगरा से पंजाब वाद दायर कराने गयी तो थाना प्रभारी द्वारा पति कर्मवीर को समझा बुझाकर वादिया को अपने पंजाब वाले घर ले जाने को बोला गया. आरोप है कि अभियुक्त कर्मवीर वादिया को अपने घर ले गया, घर ले जाने के कुछ समय पश्चात् उसको शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान किया जाने लगा व वादिया का शारीरिक शोषण किया गया. इस पर युवती ने थाना कमलानगर में मुकदमा दर्ज कराया. पुलिस न इस मामले में आरोी कर्मवरी को कमला नगर से अरेस्ट कर लिया है.