आगरालीक्स…आगरा के संजय प्लेस में नाबालिग के साथ ‘गंदा काम’ करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में किया अरेस्ट. इसके साथी की तलाश
आगरा के संजय प्लेस में किशोरी के साथ सामूहिक रेप करने का वीडियो वायरल हुआ था, किशोरी को पैसों का लालच देकर रेप करने के बाद उसका वीडियो बनाकर वायरल किया गया था। पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज किया और वीडियो और पीड़ित किशोरी के बयान के बाद रेप के आरोपी जुनैद और आसिफ को चिन्हित किया था।पुलिस मुठभेड़ में किया अरेस्ट
पुलिस रेप के आरोपियों को अरेस्ट करने के प्रयास में जुटी थी, इसी दौरान रात में पुलिस को जुनैद के बारे में पता चला, पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की। पुलिस मुठभेड़ में जुनैद के पैर में गोली लगी है उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। आसिफ की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
आगरा के व्यवसायिक सेंटर संजय प्लेस की एक मार्केट में किशोरी के साथ रेप का मामला सामने आया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस एक्टिव हुई। घटना का 24 सेकेंड का एक वीडियो सामने आया। वीडियो में युवक एक किशोरी के साथ गलत काम कर रहा है। कुछ लोगों के हंसने की आवाज आ रही है। वायरल वीडियो पुलिस के पास भी पहुंचा। वीडियो संजय प्लेस के स्काई टॉवर का है। गुफा मॉडल शॉप के बाहर से तीन-चार युवक एक नाबालिग को बहाने से अपने साथ लेकर गए थे। उसे कोई लालच दिया था। एक युवक ने रेप किया। उसके साथियों ने वीडियो बनाया। एक साथी ने ही वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।