आगरालीक्स…आगरा में द बेबी शो और क्रिसमस कार्निवल में नन्हे मुन्नों की आकर्षक एक्टिविटी मोहा मन…देखें फोटोज
बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल, भावना एस्टेट, सिकंदरा, आगरा के प्रांगण में “द बेबी शो एवं क्रिसमस कार्निवाल” का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों, अभिभावकों एवं माताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. के. के. सिंघल (राजपुर चुंगी) रहे, जिन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा “द बेबी शो एवं क्रिसमस कार्निवाल” की विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास में ऐसे आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डाला।
क्रिसमस कार्निवाल के अंतर्गत अनेक आकर्षक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंग-बिरंगी पोशाकों में मंच पर आकर अपना परिचय दिया, मनमोहक डांस प्रस्तुतियाँ दीं तथा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके साथ-साथ बच्चों के लिए ड्रॉइंग प्रतियोगिता भी कराई गई, जिसमें बच्चों की रचनात्मकता देखने योग्य रही। इस कार्यक्रम में अनेको प्रकार के गेम्स भी रहें जिससे बच्चो ने अपना मनोरंजन भी किया
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “मोस्ट फोटोजेनिक बेबी प्रतियोगिता” रहा, जिसमें सोशल मीडिया (फेसबुक एवं इंस्टाग्राम) पर प्राप्त लाइक्स एवं शेयर के आधार पर टॉप 3 विजेताओं का चयन किया गया। इसके अतिरिक्त मॉम्स एंड किड्स फैशन शो का आयोजन भी किया गया, जो माताओं के लिए अत्यंत मनमोहक एवं यादगार रहा। सभी माताओं ने पूरे उत्साह के साथ अपने बच्चों के साथ रैम्प पर परफॉर्म किया और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सभी प्रतियोगिताओं में विजेता रहे प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में बचपन स्कूल आगरा के प्रधानाचार्य मोहित गर्ग जी और गुंजन गर्ग (निदेशक) जी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दीप्ति चौहान (कोऑर्डिनेटर), परनिता निगम (कोउनसेलर), और सभी कक्षा अध्यापिकाओ का योगदान रहा कार्यक्रम को सफल बनाने में के लिए सभी प्रतिभागियों एवं माताओं का हार्दिक धन्यवाद किया। यह आयोजन बच्चों एवं अभिभावकों के लिए आनंद, उत्साह और यादगार पलों से भरपूर रहा।
