आगरालीक्स…आगरा में शाम को बाहर निकलने पर आंखों में जलन हो रही है. धुआं सा लग रहा है. इस क्षेत्र की सबसे ज्यादा आवोहवा खराब इस समय
आगरा में धुंध छाई हुई है. शाम होने के बाद अगर आप बाहर निकल रहे हैं. बाइक से या पैदल भी जा रहे हैं तो आंखों में धुआं सा महसूस हो रहा है और जलन सी हो रही है. इसका कारण है आगरा की आवोहवा खराब है जो कि स्वास्थ्य के लिए इस समय हानिकारक बनी हुई है. सोमवार रात 9 बजे लगभग पूरे शहर की आवोहवा अनहैल्दी रही. शहर का एक्यूआई लगभग सभी इलाकों का 150 से अधिक रहा जो कि अनहेल्दी है.

जानें रात 9 बजे कहां कितना रहा एक्यूआई
सेक्टर 3 आवास विकास में 189 रहा एक्यूआई
संजय प्लेस — 177
रोहता — 169
शास्त्रीपुरम — 160
शाहजहां गार्डन — 156
मनोहरपुर — 154 एक्यूआई दर्ज किया गया