Thursday , 6 February 2025
Home आगरा Agra News: The delegation of Comptroller and Auditor General of various countries learned about the development model of Nagar Nigam Agra…#agranews
आगरा

Agra News: The delegation of Comptroller and Auditor General of various countries learned about the development model of Nagar Nigam Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कई देशों के 40 नियंत्रक महालेखापरीक्षकों ने जाना आगरा नगर निगम का विकास मॉडल. प्रजेंटेशन के जरिए बताया डोर टू डोर कलेक्शन और वेस्ट मैनेजमेंट

विभिन्न देशों के नियंत्रक महालेखापरीक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने आगरा नगर निगम का दौरा किया। महापौर हेमलता दिवाकर ने 40 सदस्यीय दल का फूल देकर स्वागत किया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने आगरा नगर निगम द्वारा किए जा रहे स्वच्छता और विकास कार्यों के मॉडल के बारे में जानकारी ली। नगर निगम के अधिकारियों ने प्रजेंटेशन के जरिए विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधिमंडल को आगरा में किए जा रहे विकास कार्यों और स्वच्छता मिशन के अंतर्गत किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम द्वारा किए जा रहे डोर-टू-डोर कलेक्शन और वेस्ट मैनेजमेंट की सराहना की।

महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने प्रतिनिधि मंडल को स्मार्ट सिटी के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी दी, उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा आगरा शहर को सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कार्य किए जा रहे हैं, इस दौरान इलैक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग प्वॉइंट स्थापित करना और शहरवासियों को साइकिल से चलने के लिए प्रेरित करने के लिए बाइसिकिल शेयरिंग सिस्टम बनाना शामिल है।

प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम के विभिन्न अधिकारियों से भी चर्चा की। इस दौरान अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। नगर निगम के दौरे के बाद में विभिन्न देशों के नियंत्रक महालेखापरीक्षकों का प्रतिनिधि मंडल लंच करने के लिए होटल ताज चला गया। इसके बाद में प्रतिनिधिमंडल ने ताजमहल का भ्रमण किया।

Related Articles

आगरा

Agra News: Agra Railway Division caught 17988 passengers in trains without tickets in January 2025…#agranews

आगरालीक्स…आगरा रेल मंडल ने जनवरी में 17988 यात्री बिना टिकट ट्रेन में...

आगरा

Agra News: Seven trees were cut without permission in a school in Agra. FIR filed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एक स्कूल में बिना अनुमति के सात पेड़ काट डाले....

आगरा

Agra Weather: Cold due to cold winds in Agra. Night temperature increased but day time normal..#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठंडी हवाओं से मौसम सर्द. रात का तापमान बढ़ा लेकिन...

आगरा

Obituaries of Agra on 5th February 2025 #Agra

आगरालीक्स …  आगरा में आज 5 फरवरी को 2024 को उठावनी, शवयात्रा और...