Friday , 11 September 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: The foundation stone for a science park and planetarium was laid in Agra…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: The foundation stone for a science park and planetarium was laid in Agra…#agranews

401

आगरालीक्स…आगरा में साइंस पार्क और नक्षत्रशाला की रखी गई नींव. एआई, रोबोटिक्स साइंस, साइबर सुरक्षा के साथ डिजिटल इंडिया से रूबरू होंगे बच्चे…

लखनऊ और गोरखपुर के बाद ताज नगरी आगरा में अत्याधुनिक सुविधायुक्त साइंस पार्क नक्षत्रशाला का शिलान्यास भूमि पूजन विधि विधान से संपन्न हुआ। कोठी मीना बाजार मैदान के सामने एसीपी लोहा मंडी कार्यालय के पीछे उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के प्रयास से आगरा को 39 करोड़ 62 लाख के विकास कार्यों की एक सौगात मिली है। उत्तर प्रदेश का तीसरा अत्याधुनिक सुविधा युक्त साइंस पार्क और नक्षत्रशाला का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार , केंद्रीय राज्य मंत्री सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल के साथ उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया।

शिलान्यास कार्यक्रम के उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से हवन पूजन नक्षत्रशाला और साइंस पार्क का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव श्री पंधारी यादव ने सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने कहा आज जो विकास कार्य का शुभारंभ आगरा में हो रहा है इसकी असली आधारशिला तत्कालीन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने आज से करीब 3 वर्ष पूर्व कार्य योजना तैयार कर की थी। आगरा की नक्षत्रशाला साइंस पार्क प्रदेश का तीसरा उच्च सुविधा युक्त साइंस पार्क होगा जिसमें विद्यार्थियों और आम लोगों को विज्ञान की नई तकनीक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ रोबोटिक साइंस और साइबर सुरक्षा से रूबरू होने का मौका मिलेगा।

उन्होंने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप अब प्रदेश के हर मंडल में साइंस पार्क की स्थापना की जाएगी। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि जब उनके पास विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी थी उस समय इस योजना की कार्य योजना तैयार कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। कैबिनेट में प्रस्ताव पारित होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध कर बेसिक शिक्षा विभाग की भूमि को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में स्थानांतरित कराया गया था।मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि 39 करोड़ 62 लाख रुपए की लागत से बनने वाली नक्षत्रशाला एवं साइंस पार्क उत्तर प्रदेश की तीसरी विकसित नक्षत्रशाला होगी। इस पार्क और नक्षत्रशाला के निर्माण से छात्र-छात्राओं को आधुनिक विज्ञान के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा के संपूर्ण विकास के लिए संकल्पित है जल्द आगरा में इतिहास की सच्चाई से रूबरू कराने वाला छत्रपति शिवाजी स्मारक भी दक्षिण विधानसभा में स्थापित होकर सांस्कृतिक और धार्मिक ऐतिहासिक पर्यटन का केंद्र बनेगा।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल कहा कि नक्षत्रशाला के निर्माण से छात्रों को खगोलशास्त्र के रहस्यों को समझने का अवसर मिलेगा, जिससे शैक्षिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा आगरा का साइंस पार्क युवा पीढ़ी के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रोबोटिक साइंस के साथ साइबर सुरक्षा पर केंद्रित होगा साइंस पार्क
उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने बताया के आगरा में बनने वाला उत्तर प्रदेश का तीसरा साइंस पार्क नक्षत्रशाला विज्ञान की आधुनिक तकनीक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ रोबोटिक साइंस और समाज की वर्तमान सबसे बड़ी समस्या के रूप में साइबर सुरक्षा से भी स्टूडेंट के साथ आम लोगों को रूबरू करायेगा। साइंस पार्क में प्राचीन भारतीय विज्ञान गैलरी गणित चिकित्सा और इंजीनियरिंग में भारत की विरासत को दर्शाएगी इसके साथ ही फन विद साइंस गैलरी एनसीईआरटी और सीबीएसई पाठ्यक्रम से जुड़े प्रयोग को एक थीम के रूप में दर्शाएगी।

इनकी रही मौजूदगी
इस मौके पर प्रमुख रूप से केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष गोविंद शर्मा महानगर अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला, भाजपा नेता टीएन अग्रवाल , डॉ रामबाबू हरित, रालोद के नरेंद्र बघेल, निर्मला दीक्षित, हेमंत भोजवानी, डॉ यादवेंद्र शर्मा, नवीन गौतम , मंडल अध्यक्ष धीरज कोहली, राजू कुशवाहा, देवेश पचौरी, के के भारद्वाज , विपुल मित्तल, पार्षद राधा मनवानी, हेमंत प्रजापति, पार्षद रेणु गुप्ता, पार्षद अनुराग चतुर्वेदी धीरज जैन , रवि दिवाकर , राष्ट्रीय लोक दल के महासचिव मनजीत सिंह, एस एस त्यागी, मुकेश माहेश्वरी , डॉ रुपेश चौधरी,रविंद्र चाहर , सहित विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग से जुड़े अधिकारी भाजपा नेता और रालोद पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : The trend of creating 1980s-style images using Artificial Intelligence (AI) is rapidly gaining popularity in Agra.

आगरालीक्स…AI की टाइम मशीन से 80’s में पहुंचे आगरा के लोग, आम...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra experienced bright, intense sunshine during the day. The temperature reached 36 degrees Celsius…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गर्मी ने फिर निकाले पसीने. दिन में तेज धूप निकली....

टॉप न्यूज़

Agra News: A massive wave of devotion surged at the ‘Chhathi’ festival of Shrinathji Maharaj at Agra’s Mankameshwar Temple

आगरालीक्स…आगरा के मनकामेश्वर मंदिर में श्रीनाथ जी महाराज के छठी उत्सव में...

टॉप न्यूज़

Agra Metro: Construction of the concourse level at Sikandra Metro Station has been completed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आईएसबीटी से सिकंदरा मेट्रो स्टेशन तक के कॉन्कोर्स तल का...

error: Content is protected !!