Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: The grand play ‘Janata Raja’ based on the life of Chhatrapati Shivaji will be staged in Agra from October 4…#agranews
आगरा

Agra News: The grand play ‘Janata Raja’ based on the life of Chhatrapati Shivaji will be staged in Agra from October 4…#agranews

498

आगरालीक्स…आगरा बनेगा ‘जाणता राजा’ का साक्षी, 6 दिन में 60000 से अधिक दर्शक करेंगे छत्रपति शिवाजी की वीर गाथा का दर्शन…250 कलाकार देंगे प्रस्तुति

आगरा को इस वर्ष एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक अवसर मिलने जा रहा है। 04 से 09 अक्टूबर 2025 तक कलाकृति कल्चर एण्ड कन्वेंशन सेंटर ग्राउण्ड, आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित विश्वविख्यात महानाट्य ‘जाणता राजा’ का मंचन होगा। इस भव्य आयोजन के कटआउट का विमोचन गुरुवार को होटल पीएल पैलेस, संजय प्लेस में हुआ। आयोजन समिति के अध्यक्ष सीए संजीव माहेश्वरी ने बताया कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि आगरा में विश्व का सबसे बड़ा महानाट्य ‘जाणता राजा’ मंचित होने जा रहा है। जाणता राजा का अर्थ है दूरदर्शी राजा। इतिहास में शिवाजी ऐसे राजा थे जिन्होंने हिंदवी राष्ट्र का स्वप्न देखा और भगवा पूरे राष्ट्र में फहराया। भारत और इंग्लैंड सहित विश्वभर में इसके 1200 से अधिक मंचन हो चुके हैं और 70 लाख से अधिक दर्शक इसे सराह चुके हैं।
उन्होंने बताया कि 2 लाख वर्ग फीट का चार मंजिला नाट्य मंच, 250 कलाकारों की उत्कृष्ट प्रस्तुति, 20 फीट ऊँची माँ तुलजा भवानी की भव्य प्रतिमा, हाथी, घोड़े, ऊँट, बैलगाड़ियां व पालकी का प्रत्यक्ष प्रयोग, अत्याधुनिक ध्वनि-प्रकाश व्यवस्था और आकर्षक आतिशबाजी यह सब दर्शकों को शिवाजी महाराज के जीवन और हिंदवी स्वराज्य की अवधारणा से सीधे जोड़ता है।

60 हजार दर्शकों का लक्ष्य
उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष और स्वागत समिति के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने बताया कि आयोजन को 60 हजार से अधिक दर्शकों तक पहुँचाने का लक्ष्य है। इसके लिए आगरा और आसपास के 30 से अधिक जिलों में व्याख्यान एवं बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं।
आगरा को 6 भागों में विभाजित किया गया है प्रतिदिन इन विभागों से भी दर्शन महा नाट्य देखने पहुंचेंगे।

विशेष व्याख्यान 13 सितम्बर को
आयोजन समिति के उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल रावी ने कहा कि मुख्य आयोजन की प्रस्तावना स्वरूप 13 सितम्बर 2025 को अपराह्न 3:30 बजे सूरसदन प्रेक्षागृह, आगरा में एक विशेष व्याख्यान होगा।
जिसका विषय ‘हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज’ रखा गया है। इस व्याख्यान के
मुख्य वक्ता रामलाल जी, अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक होंगे। आचार्य प्रदीप भैया जी, मंगलधाम सेवा फाउंडेशन, बैजनाथ धाम, झारखंड का सानिध्य प्राप्त होगा।

आयोजन के उद्देश्य और संस्था का दृष्टिकोण
दिव्य प्रेम सेवा मिशन के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. संजय चतुर्वेदी ने बताया कि इस महानाट्य का आयोजन दो पवित्र उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है। पहला यह कि युवा पीढ़ी शिवाजी महाराज जैसे महानायक से प्रेरणा लेकर अपने जीवन की दशा-दिशा तय कर सके। दूसरा उद्देश्य यह है कि संवेदनशील समाज को दिव्य प्रेम सेवा मिशन के सेवा कार्यों से जोड़ा जा सके। उन्होंने आगे कहा कि दिव्य प्रेम सेवा मिशन विगत 29 वर्षों से हरिद्वार में कुष्ठ पीड़ितों, अनाथों, असहायों और निराश्रितों की सेवा कर रहा है। बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलम्बन के लिए अनेक प्रकल्प निःशुल्क संचालित किए जा रहे हैं। इस महानाट्य के माध्यम से हम चाहते हैं कि समाज सेवा की इस धारा से और लोग जुड़ें।”

जनसंपर्क अभियान
स्वागत समिति के महामंत्री अभिनव मौर्य ने कहा कि आयोजन को सफल बनाने हेतु छात्रों, चिकित्सकों, शिक्षाविदों, व्यवसायियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों से लगातार संवाद किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक ललित शर्मा ने बताया कि लगातार जनसंपर्क अभियान आयोजन को लेकर चल रहा है लोगों को अपने ही इतिहास के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।

ये रहे कार्यक्रम में उपस्थित
कट आउट किमोचन के अवसर पर दिव्य प्रेम सेवा मिशन के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ संजय चतुर्वेदी, आयोजन समिति के अध्यक्ष सीए संजीव महेश्वरी, उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल रावी, संयोजक ललित शर्मा, महामंत्री मुकेश गोयल, स्वागत समिति के अध्यक्ष राकेश गर्ग, उपाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत, संयोजक सोम कुमार मित्तल, महामंत्री अभिनव मौर्य, सहसंयोजक राघवेंद्र सिंह, अमित ग्वाला, संदीप मित्तल, गोविंद दुबे, दीप विनायक पटेल, शुभम नेचुरल, वीरेंद्र अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

आगरा

Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

आगरा

Agra: CDO inspects Kiraoli Stadium; show-cause notice issued to District Youth Welfare Officer over negligence…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली स्टेडियम में झाड़ियाँ, लम्बी घास-फूस तथा पानी भरा हुआ...

error: Content is protected !!