आगरालीक्स…आगरा के प्राचीन श्री सिद्धिविनायक मंदिर, गोकुलपुरा में 66वें गणेश महोत्सव को लेकर हुआ विशाल भंडारा. हजारों भक्तों ने पाई प्रसादी
प्राचीन श्री सिद्धिविनायक मंदिर, गोकुलपुरा में 66वें गणेश महोत्सव में मंगलवार को विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। भगवान गणेश को प्रसाद अर्पित कर आसपास के हजारों भक्तों को प्रसाद ग्रहण कराया गया। भंडारा में भक्तों ने पूडी, सब्जी, खीर, मालपुआ, छोले-चावल, कचैड़ी आदि का प्रसाद ग्रहण किया और जमकर गणपति जी के जयकारें लगाए। देर रात तक भंडारा अनवरत चलता रहा। मंदिर महंत प. मनीष शर्मा ने बताया कि काफी वर्षों से गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन भक्तों के लिए विशाल भंडारा का आयोजन किया जाता रहा है।
इसी क्रम में 66वें महोत्सव में भी विशाल भंडारा का आयोजन किया गया है। भंडारे के संचालन में नरेश शर्मा, जितेंद्र प्रताप सिंह, सौरभ वर्मा, यश पंडित, अतुल गौतम, आशु अग्रवाल, विजय यादव, वैभव शर्मा, कुणाल गौतम, कृष्णा वर्मा, समर जादौन, समीर जादौन, शत्रुजीत ठाकुर, सप्पो ठेकेदार आदि ने विशेष सहयोग दिया।