आगरालीक्स..आगरा में हो सकती है बारिश. मौसम विभाग ने जारी की संभावना. उमसभरी गर्मी कर रही लोगों को बेहाल. जानें आज कितना रहा तापमान
आगरा में उमसभरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है. सुबह से शाम तक उमस के कारण पसीना रुकने का नाम नहीं ले रहा है. दिन में पड़ रही भीषण गर्मी का असर इतना है कि घरों व आफिसों में अभी भी एसी और कूलर चल रहे हैं. तापमान भी बढ़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा.
आईएमडी के अनुसार आगरा में बारिश के असार बन रहे हैं. आज मंगलवार दोपहर को भी कई क्षेत्रों में बारिश हुई है. हालांकि उमसभरी गर्मी से राहत के फिलहाल कोई आसार नहीं है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 15/09/26) 34.4
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 15/09/26) 26.3
Departure from Normal(oC) 0.1