Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: The love story of a dog and a deer will be shown in Agra’s Surasadan, Bhojpuri actor Manoj Singh Tiger will stage the play ‘Maans ka Rudan’…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: The love story of a dog and a deer will be shown in Agra’s Surasadan, Bhojpuri actor Manoj Singh Tiger will stage the play ‘Maans ka Rudan’…#agranews

205

आगरालीक्स…आगरा के सूरसदन में दिखाई जाएगी एक श्वान और हिरनी की प्रेमकथा. भोजपुरी अभिनेता मनोज सिंह टाइगर करेंगे मांस के रुदन नाटक का मंचन

सूरसदन के मंच पर 23 को होगा मांस का रुदन
सूरसदन के मंच पर 23 फरवरी को मांस का रूदन होगा। नाटक के लेखक व निर्देशक मनोज सिंह टाइगर अपने एकल अभिनय से मांस के रुदन नाट्क में एक श्वान और हिरनी की प्रेमकथा के माध्यम से अहिंसा का संदेश देंगे। ताजमहोत्सव के तहत एक घंटे की अवधी व जीव हत्या पर आधारित नाटक रात 8 बजे प्रारम्भ होगा। प्रवेश निशुल्क रहेगा।

यह जानकारी कैलाश पुरी स्थित होटल भावना क्लार्क में आयोजित नाटक के पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के दौरान मनोज सिंह टाइगर व नाटक के समन्वयक अशोक चौबे ने दी। मनोज सिंह ने बताया कि उड़ीसा के लेखक कालिन्दीचरण की कहानी का नाट्य रुपान्तरण है यह नाटक। एक घंटे में एक कलाकार कई किरदारों में नजर आएगा। हिरनी व श्वान की प्रेमकथा के नाटक में एक स्थिति ऐसी आती है जब श्वान ही बगावत कर देता है, कि एक के जिन्दा रहने के लिए दूसरे का मरना जरूरी है। सान हाइड्रोजन बम, एटम बम बनाकर तरक्की कर रहा है, लेकिन किस लिए? इंसानों को मारने के लिए। इंसान को सबसे विवेकशील प्राणी मानना जाता है लेकिन मनुष्य ही सबसे विक्षिप्त प्राणी है। इंसान से अच्छे तो जानवर है। इंसानों ने अपने दुनियां को बिगाड़ा है। सभी शहरवासियों को नाटक के लिए मंत्रित करते हुए कहा कि इंसान के जजबात को आत्मा को झकझोरने का प्रयास किया है मांस का रुदन। इस अवसर पर मुख्य रूप से आनंद ओझा, भरत सिंह, अजय शर्मा, ब्रजेश शर्मा, सहदेव शर्मा आदि उपस्थित थे।

300 भोजपुरी फिल्मों सहित कई हिन्दी फिल्मों में भी अभिनय कर चुके हैं मनोज टाइगर
300 भोजपुरी फिल्मों में अभिनय के साथ 25 अवार्ड से नवाजे जा चुके मनोज सिंह टाइगर हिन्दी सिनेमा में भी अपनी छाप छोड़ चुके हैं। एक्सीडेंटल प्राइमिनिस्टर में अमर सिंह, बाटला हाउस में नेता सहति कई तेलगु फिल्मों में भी किरदार निभाए हैं। 25 वर्षों से रंगमंच पर अपना लोहा मनवा रहे मनोज हाल ही में तापसी पन्नू के साथ हसीना दिलरुबा में भी नजर आएंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Metro: Preparations for high-speed trial from Mankameshwar to ISBT in full swing…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मेट्रो ट्रेन का मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक होगा हाईस्पीड में...

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

error: Content is protected !!