आगरालीक्स…आगरा में बीच सड़क पर लेटा युवक. कार आई, पहले रुकी और फिर बाद में पैरों के ऊपर से चढ़ाकर निकल गई.. देखें वीडियो
आगरा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. थाना हरीपर्वत क्षेत्र के गांधी नगर में बीती रात एक युवक बीच सड़क पर लेटा हुआ था. इसे बचाते हुए अन्य वाहन साइड से होकर निकल रहे थे कि तभी एक कार इसके पास आकर पहले रुकी. इसके बाद कार थोड़ा पीछे हुई और फिर युवक के पैरों को कुचलते हुए वहां से निकल गई. घायल युवक सड़क पर बुरी तरह से तड़पने लगा. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. घटना का सीसीटीवी कैद हो गया है. पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है.
ये है पूरा मामला
मामला थाना हरीपर्वत के गांधी नगर का है. बीती रात करीब साढ़े 8 बजे एक युवक यहां सड़क के बीच पर लेट गया. कुछ लोगों ने बताया कि वह शायद नशे में था. इधर युवक के बीच सड़क पर लेटने से वहां से निकल रहे वाहन उसे बचाते हुए साइड से निकल रहे थे कि तभी वहां एक कार आई. पहले तो कार आकर इसके पास रुकी और दूसरे ही पल हल्का सा बैक होकर इसके पैर को कुचलते हुए वहां से आगे निकल गई. युवक तड़पने लगा. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई हे. लोागें ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.