Friday , 5 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: The mayor laid the foundation stone for development work worth Rs 10 crore in these two areas of Agra…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: The mayor laid the foundation stone for development work worth Rs 10 crore in these two areas of Agra…#agranews

329

आगरालीक्स….आगरा के इन दो इलाकों में 10 करोड़ के विकास कार्यों का मेयर ने किया शिलान्यास. सड़कों से लेकर नालियों तक बनाने का होगा काम…

महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने शनिवार को दहतोरा व चमरौली क्षेत्र में करीब दस करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। यह विकास कार्य नगरीय सृजन योजना के अंतर्गत नगर निगम सीमा के विस्तार होने पर किए जा रहे हैं। महापौर द्वारा प्रस्ताव को स्वीकृती देने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया।

महापौर दहतोरा गांव पहुंची तो क्षेत्रीय लोगों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद में महापौर ने पूर्ण विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करके विकास कार्यों की नींव रखी और शिलान्यास किया। महापौर ने इस अवसर पर कहा कि सबसे पहले वह प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस प्रस्ताव को स्वीकृत करने के लिए आगरा व दहतोरा और चमरौली की जनता की ओर से कोटि-कोटि आभार प्रकट करती हैं। इस स्वीकृति के बाद क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य जिनकी क्षेत्रीय लोगों को आवश्यकता थी, वह पूर्ण हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश हैं कि वह इन विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से तय समय सीमा के भीतर करें। जिससे कि क्षेत्रीय जनता को कोई भी परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि उनका ध्येय है कि आगरा नगर निगम की सीमा के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक क्षेत्र में संपूर्ण विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से हों।

यह होंगे विकास कार्य
योजना के अंतर्गत लोहामंडी जोन की कक्ष सं.-71, दहतोरा क्षेत्र में बाबूजी चौराहा से कट्टी खाना चौराहे तक आरसीसी द्वारा नाला निर्माण एवं सीमेंट कंक्रीट द्वारा 1.11 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा। वहीं, बाबूजी चौराहे से बोदला-बिचपुरी रोड जाने वाले मार्ग को 1.62 करोड़ रुपये की लागत से हॉटमिक्स द्वारा बनाया जाएगा। दहतोरा में श्री संजय के मकान से श्रीमती रमा के माकन तक 71.70 लाख रुपये की लागत से आरसीसी द्वारा सड़क निर्माण का कार्य किया जाएगा। दहोतार में प्राइमरी स्कूल से मेन रोड तक जल निकासी के लिए आरसीसी ह्यूम पाइप डालने और आरसीसी द्वारा सड़क निर्माण का कार्य 1.33 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। ताजगंज जोन के कक्ष सं.- 77 के चमरौली क्षेत्र में होली चौक से बीडी फार्म हाउस तक 11.91 लाख रुपये की लागत से आरसीसी द्वारा नाला निर्माण करने का कार्य किया जाएगा। वहीं, चमरौली में होली चौक से अमरनाथ पंडित जी के मकान होते हुए मोहन चक्की तक दोनों साइड 42.31 लाख की लागत से आरसीसी द्वारा नाला निर्माण कराया जाएगा। चमरौली में पथवारी मंदिर से होली चौक तक दोनों साइड 42.31 लाख रुपये की लागत से आरसीसी द्वारा नाली निर्माण का कार्य किया जाएगा। वहीं, चमरौली में पथवारी मंदिर से परिक्रमा मार्ग पर मोहन की चक्की तक 95.36 लाख रुपये की लागत से सीसी द्वारा सड़क निर्माण किया जाएगा। कलाल खेरिया में ओमप्रकाश से सालिग राम इंटर कॉलेज तक हॉटमिक्स द्वारा सड़क सुधार कार्य 38.78 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। दहतोरा में विभिन्न गलियों में नाली एवं इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा 51.15 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Transporters in Agra have increased freight rates by 15-20% due to the increase in diesel and toll taxes…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा 15-20% बढ़ाया. डीजल व टोल टैक्स...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A regional knowledge center will be set up in the university to find out the cause of pollution in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रदूषण किस कारण से बढ़ रहा है, बढ़ते वाहन, निर्माण...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Women vandalized a liquor shop in Agra, setting fire to liquor crates…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महिलाओं ने देशी शराब ठेके पर की तोड़फोड़. शराब पेटियों...

error: Content is protected !!