आगरालीक्स…भारत के जवाबी कार्रवाई से बैकफुट पर पाकिस्तान, 26 साल बाद छिड़े युद्ध पर लगा विराम. भारत के सख्त संदेश के बाद 12 मई को दोबारा वार्ता, पूरी खबर के लिए क्लिक करें…
22 अप्रैल को पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद भारत की एयर स्ट्राइक ने पाकिस्तान को बुरी तरह से हिलाकर रख दिया. पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई में भारत पर कई हमले की कोशिश की लेकिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान के नापाक इरादों को नाकाम कर दिया. भारत ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों का नेस्तानाबुत कर दिया जिसके बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ था. भारत की कार्रवाई से आखिरकार पाकिस्तान बैकफुट पर आ गया और सीजफायर के लिए राजी हुआ है.आज शाम पांच बजे से हुआ सीजफायर
भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कई दिनों से बने युद्ध के हालात पर अब विराम लग गया है. दोनों देशों ने सीजफायर का ऐलान किया है. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, "पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने शनिवार दोपहर 15:35 बजे भारतीय DGMO को फोन किया.। उनके बीच यह सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय मानक समयानुसार शाम 5 बजे से ज़मीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे. आज दोनों पक्षों को इस सहमति को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं. सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को दोपहर 12 बजे फिर से बात करेंगे."
सीजफायर के ऐलान के समय ही भारत सरकार की ओर से सख्त संदेश दिया गया है. भारत की ओर से कहा गया है कि भविष्य में अब यदि आतंकवादी कृत्य होता है तो वह युद्ध ही माना जाएगा. इधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रातभर भारत और पाकिस्तान के शीर्ष अधिकारियों को समझाया गया जिसके बाद दोनों देश सीजफायर के लिए राजी हुए. यह एक समझदारी भरा फैसला है.
सेना बोली—हम पूरी तरह से तैयार और सतर्क
इधर सीजफायर के ऐलान के बाद भारतीय सेना ने भी प्रेस ब्रीफिंग की. कोमोडोर रघु आर नायर, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने जानकारी देते हुएकहाकि भारतीय आर्मी, नेवी और सयरफोर्स मातृभूमि की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. हम पूरी तरह से तैयार और सतर्क हैं. पाकिस्तान की किसी भी हिमाकत का ताकत के साथ जवाब दिया जा चुका है, आगे भी तनाव बढ़ाने की कोशिश की तो उन्हें निर्णायक जवाब दिया जाएगा. कर्नल सोुिया ने कहा कि पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम, रडार सिस्टम को बेकार कर दिया. एलओसी के पास पाकिस्तान के कमांड एंड कंट्रोल लॉजिस्टिक इंस्आलेशन और उनके मिलिट्री इन्फ्रास्ट्रक्चर्स और उनके पर्सलन का इतना नुकसान हुआ है कि पाकिस्तान की आफेंसिव और डिफेंसिव कैपेबिलिटी को नष्ट कर दिया गया. हम फिर से दोहराते हैं कि इंडियन आम्र्ड फोर्सेस पूरी तरह तैयार और सतर्क है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कह रहा है कि भारत ने मस्जिदों को नुकसान हपुंचाया. भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है और भारत कीसेना उसकी वैल्यूज की बहुत अच्छी झलक है.
भारत और पाकिस्तान के बीच 26 साल बाद युद्ध के हालात बने थे. 26 साल पहले 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था जिसके बाद से हालात कभी सामान्य तो कभी हल्के फुल्के बने रहे लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने इसका मुंहतोड़ जवाब एयर स्ट्राइक के जरिए दिया और पीओके में संचालित 9 आतंकी ठिकानों पर हमले किए जिसमें 100 से अधिक आतंकवादियों के मारे जाने की सूचना है.