आगरालीक्स…आगरा में युवाओं को बताए नशे के दुष्प्रभाव. नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया नशा मुक्ति का संदेश
भारत विकास परिषद् संपर्क शाखा की ओर से नशा मुक्ति का संदेश देने के लिए पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन संजय प्लेस स्थित स्पीड कलर लेब चौराहा पर किया गया। नुक्कड़ नाटक को कैप्टन डॉ. अमित अगव्राल के निर्देशन में आगरा कॉलेज के एनसीसी क्रेडिट्स ने प्रस्तुत किया। शुभारम्भ विनय सिंघल और वीरेंद्र सिंघल ने किया।अध्यक्ष डॉ. दिग्जेंद्र सिंह ने बताया कि संस्कृति माह के अंतर्गत आयोजित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से राहगीरों को नशा मुक्ति का संदेश दिया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को नशे के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों की विस्तार से जानकारी दी गई। नाटक के अंत में कोरस गायन करके सभी दर्शकों के साथ नशाखोरी के विरुद्ध सामूहिक शपथ ली गई । सभी एनसीसी क्रेडिट्स को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सचिव इना फौजदार, डॉ. संध्या अग्रवाल, प्रवीण जैन, अनिल जैन, वंदना जैन आदि मौजूद रहे ।